CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- ‘पाकिस्तान का सटीक इलाज करना पड़ेगा’

पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- ‘पाकिस्तान का सटीक इलाज करना पड़ेगा’

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

23 अप्रैल 2025 :

Acharya Pramod Krishnam on Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है. इस आतंकी हमले को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. इसी बीच पूर्व कांग्रेस नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के इलाज करने की बात कही है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कश्मीर पर हमला नहीं है यह भारत पर हमला है, मानवता पर हमला है, पूरी इंसानियत पर हमला है. ये किसी इंसान का काम नहीं शैतान का काम है. पूरी दुनिया आतंकवाद से दुखी है और पूरी दुनिया भारत के दुख में शरीक हैं, और भारत के साथ खड़ी है. पाकिस्तान का कोई सटीक और बुनियादी इलाज करना पड़ेगा.

वहीं इससे पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में आतंक समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है लेकिन वहां की सरकार अलगाववाद की नीति पर काम करती रहेगी तो ऐसी आतंकी घटनाएं होती रहेंगी.

सीएम योगी और अखिलेश ने भी जताया दुख

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा चीफ अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दुख जताया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है. जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

सुरक्षा एजेंसियों ने स्केच किए जारी

इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में 3 लोगों के स्केच भी जारी किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं. इस हमले में 26 लोग मारे गए और कई घायल हैं.

CG News : मांस-मटन बेचते पकड़े जाने पर दी जाएगी सजा, रायपुर में दीपावली पर मांस-मटन बिक्री प्रतिबंधित
Naresh Kejriwal CA Case : सुबह-सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, CA नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तान की ना-पाक हरकत पर भड़के CM भगवंत मान, बोले- ‘पंजाब ने हमेशा…’
मंडप से पहले ‘पेशाब ब्रेक’, फिर दूल्हा गायब! बिहार में प्रेम कहानी का शॉकिंग एंडिंग!
Shock to Raipur-Delhi air passengers : 1 जून से एयर इंडिया की दोपहर वाली फ्लाइट बंद, इंडिगो ने भी घटाई उड़ानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 
Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी के…

Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

धमतरी (Dhamtari News ) में एक कॉलोनी में…

Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : जंगल से निकलकर…

Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप
Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप

सूरजपुर में 2.26 करोड़ रुपए की लागत से…

Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR
Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR

दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?