CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में 5 महीने पहले हमलावर से हुआ विवाद,सराफा एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर में 5 महीने पहले हमलावर से हुआ विवाद,सराफा एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल |

बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में कारोबारी बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर कारोबारी पर हमला किया गया है। कारोबारी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह मामला कोटा थाना के ग्राम मोहनभटा का है।

जानकारी के अनुसार, रितेश सलूजा की कोटा क्षेत्र में जमीन है। मंगलवार को उसका सीमांकन को होना था। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह पटवारी और अन्य अधिकारियों के साथ सीमांकन करा रहा था, तभी आरोपी अजय सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक ही रितेश पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में रितेश सलूजा के सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पांच महीने पहले रितेश और अजय सिंह के बीच हुआ था विवाद

रितेश के साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। इसके बाद रितेश अपने साथियों के साथ तत्काल कोटा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पहले रितेश और अजय सिंह के बीच विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट पहले से ही सिटी कोतवाली में दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते यह जानलेवा हमला किया गया।

सराफा एसोसिएशन ने की हमले की निंदा

इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा, यह घटना बेहद निंदनीय है। जिस तरह से एक ज्वेलर्स व्यवसायी का पीछा कर शहर से दूर उस पर जानलेवा हमला किया गया, वह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। पूरे सराफा एसोसिएशन में इस घटना को लेकर आक्रोश है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस ने दर्ज किया प्राणघातक हमले का केस

कोटा पुलिस ने रितेश सलूजा की शिकायत पर अजय सिंह और उसके साथियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल घायल रितेश सलूजा का इलाज चल रहा है। सराफा समुदाय ने भी प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय की मांग की है।

Balod Jamboree Arrangements : एक महीने में तैयार हुआ राष्ट्रीय स्तर का आयोजन: रोवर–रेंजर जंबूरी की व्यवस्थाओं पर मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर ने जताया संतोष
Rajnandgaon Dental College Mess : डेंटल कालेज के मेस के खाने में निकला मरा मेंढक, चावल में मिली इल्ली
दूध निकालने के दौरान महिला पर गिरी भैंस, 5 मिनट में भैंस ने तोड़ दिया दम, पति ने कहा – “समस्या हो गई”
बस्तर की वादियों में फिर गूंजे विदेशी कदम — Bastar Eco Tourism ने दुनिया भर के सैलानियों को किया आकर्षित
तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत : गहराई में जाने से हादसा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?