CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में पुलिस ने जब्त किया 6 लाख रुपए का नशा “चिट्टा” पंजाब से लाकर करते थे सप्लाई

दुर्ग में पुलिस ने जब्त किया 6 लाख रुपए का नशा “चिट्टा” पंजाब से लाकर करते थे सप्लाई

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 14 हजार रुपए कीमत की 74.34 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ और जांच जारी है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उनकी टीम नशे के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान बीते 22 अप्रैल को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की तीन लोग शिवनाथ नदी, महमरा रोड के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। वहां कई लोग उनसे हिरोइन लेने जा भी रहे हैं।

दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विशाल सिंह, बीरेन्द्र पारधी और अतुल कुमार बताया। तलाश लेने पर उनके पास से नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) मिला। तल करने पर उसका वजन 74.34 ग्राम पाया गया। इसकी बाजारी कीमती 6,14,240 रुपए है।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास चिट्टा बेचने की रकम 1,230 रुपए नगद और 3 मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • विशाल सिंह (36 साल) निवासी रिसाली मैत्रीकुंज सागर मैरिज के पास भिलाई थाना नेवई।
  • बीरेन्द्र पारधी उर्फ बीरा (25 साल) निवासी पावर हाउस इंदू टेक्निकल टी-मार्केट छावनी भिलाई।
  • अतुल कुमार (25 साल) निवासी संतोषी पारा कैंप-2 भिलाई।

पंजाब से लाते थे हेरोईन

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी काफी पहले से हेरोइन की तस्करी करते आ रहे हैं। ये लोग पंजाब से हेरोइन लाकर यहां लोगों को बेचते थे। इसमें एक युवक ऐसा है, जो हेरोइन का नशा करता था और उसकी लत को पूरा करने के लिए पंजाब से हेरोइन लेकर आता था और उसे दूसरों को बेचकर अपने नशे का शौक पूरा करता था।

मध्य प्रदेश की राजनीति में सनसनी, एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल, क्या है सच?
NH-930 Chakka Jam : खाद की किल्लत से आक्रोशित किसान सड़कों पर उतरे, NH-930 पर चक्काजाम
Abujhmarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर, डेढ़ करोड़ का इनामी बसव राजू ढेर
Man caught cutting beef in his courtyard : 7 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?