CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल

‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। मोदी सरकार की ओर से सिंधु जल समझौता निलंबित किए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पानी रोकिए मुझे तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पानी कहां रखेंगे वो भी तो देखना होगा।

Contents
  • ‘इस मामले में जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए’
  • ‘पानी कहां रखेंगे वो भी देखना होगा’
  • ‘प्लेन का टिकट मिला तो जाएंगे’

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार लगातार एक्शन में है।

सिंधु जल समझौता निलंबित करने के बाद गृह मंत्री ने देश से पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं। इसी बीच AIMIM सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले को लेकर सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए हैं।

AIMIM सांसद ने गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा सवाल है कि जनवरी 2025 तक पहलगाम में उस जगह पर 2 सीआरपीएफ की यूनिट तैनात थी अब क्यों नहीं है, उनको क्यों हटाया गया ? सरकार को इसका जवाब देना होगा।”

‘इस मामले में जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए’

AIMIM की तरफ से एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए। सुरक्षा बलों को नीचे से ऊपर (जहां हमला हुआ) वहां तक पहुंचने में एक घंटा लगा और ये कमीने कुत्ते लोग नाम और लोगों का धर्म पूछकर उन्हें मार रहे थे।

‘पानी कहां रखेंगे वो भी देखना होगा’

मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल समझौता निलंबित किए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पानी रोकिए मुझे तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पानी कहां रखेंगे वो भी तो देखना होगा।

उन्होंने कहा कि चिनाब नदी का जो एरिया है वो पहाड़ी एरिया है और चिनाब नदी पहाड़ों से होकर गुजरती है। झेलम मैदानी इलाके से गुजरती है इसलिए सरकार को डैम तो बनाना पड़ेगा।

‘प्लेन का टिकट मिला तो जाएंगे’

घटनास्थल का दौरा करने को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि प्लेन का टिकट मिला तो जाएंगे। साथ ही उन्होंने पत्रकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग प्राइवेट जेट दिला दीजिए तो हम चले जाएंगे।

वेटर की एक गलती और लुट गया Starbucks, कस्टमर को देने पड़े ₹386 करोड़
CM योगी को 10 दिन के भीतर इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाली 24 वर्षीय महिला फातिमा खान गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस कर रही पूछताछ
Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?
इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे राजा रघुवंशी हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस बोली- सबूत हैं हमारे पास, सजा तो…
CG DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Collector: अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : मुंगेली जिले में…

TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस
TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

Chhattisgarh Education News: दुर्ग समेत 5 जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की पढ़ाई की जांच, मिलेगा लाल-हरा फीडबैक

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के सरकारी…

Suhela Bhatapara Road: नदी-नाले उफान पर, सुहेला-भाटापारा मार्ग पर थमा आवागमन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : लगातार बारिश के…

Chhattisgarh Ration: सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन, दुकानदारों का कमीशन बढ़ा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के राशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?