CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे 3 युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, बर्तन भी धुलवाए

शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे 3 युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, बर्तन भी धुलवाए

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल। Uttarakhand News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में शादी समारोह में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे तीन युवकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी. ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर पहले उनकी पिटाई की और फिर शादी में उपयोग किए गए बर्तनों की सफाई करवाई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान पास के गांव से तीन युवक बिना निमंत्रण के शादी में घुस आए और बड़े आराम से खाना खाने लगे. जब ग्रामीणों ने इन्हें संदिग्ध रूप से घूमते और खाते हुए देखा तो पूछताछ की. पूछताछ के दौरान तीनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मौके पर ही तीनों युवकों की पिटाई कर दी.

ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई के बाद बर्तन भी धुलवाए
ग्रामीणों ने सिर्फ पिटाई ही नहीं की, बल्कि दंड स्वरूप तीनों युवकों से शादी समारोह में इस्तेमाल हुए बर्तन भी धुलवाए. इस पूरी घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक पहले खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं और फिर ग्रामीणों द्वारा उनकी पिटाई करवाई जा रही है. इसके बाद उन्हें बर्तन धोने के लिए ले जाया जाता है.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग ग्रामीणों की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ इस तरह की सार्वजनिक अपमानजनक सजा पर सवाल भी उठा रहे हैं.

मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं
हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है और यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह घटना स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच गहरी चर्चा का कारण बनी हुई है और वीडियो के वायरल होने के बाद तीनों युवकों की भी खूब किरकिरी हो रही है.

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता
बड़ी खबर – “अरूण-वरूण” दो भाइयों की शिकायत लेकर शहर के संभ्रांत परिवार की महिला पहुंची थाना, कहा – भूत-प्रेत भगाने और गड़ा खजाना दिलाने ठग लिया 1 करोड़ से अधिक रूपया, 14 भूत भगाने लिए 40 लाख की हुई पूजा, सोने की अंगूठी भी दी….. पढ़िए मामले पर पुलिस का दावा….‼️
सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे परिवहन विभाग के एएसआई की घर में ही मिली लाश, कैसे हुई मौत कुछ पता नहीं..
पाकिस्तान को बेनकाब करने वाली संसदीय टीम के साथ जाने से यूसुफ पठान ने किया इनकार, सामने आया बड़ा कारण…!
CG Hindi News: इन गांवों की निगरानी करेंगे राज्यपाल रमेन डेका, बनाएंगे ‘आदर्श गांव’ मॉडल, लिए तीन गांव गोद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Leopard Spotted  : खनन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन्यजीव सुरक्षा बनी चुनौती
Leopard Spotted  : खनन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन्यजीव सुरक्षा बनी चुनौती

कांकेर जिले में खनन गतिविधियों के बीच तेंदुए…

Jewellery Shop Theft  : ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के गहने पार

राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी…

PM E-Bus Scheme 2026  :  दुर्ग-भिलाई को मिलेंगी 50 ई-बसें, संचालन की तैयारी तेज
PM E-Bus Scheme 2026  :  दुर्ग-भिलाई को मिलेंगी 50 ई-बसें, संचालन की तैयारी तेज

दुर्ग-भिलाई के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को…

Newborn Found : पुल के नीचे लावारिस मिला नवजात, हालत देख मची सनसनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : पुल के नीचे…

Illegal Mineral Transport : अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ में अवैध…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?