CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दरभंगा में ससुराल जा रही दुल्हन का अपहरण, हथियार दिखाकर उठा ले गए बदमाश, बिहार में गजब हुआ!

दरभंगा में ससुराल जा रही दुल्हन का अपहरण, हथियार दिखाकर उठा ले गए बदमाश, बिहार में गजब हुआ!

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

दरभंगा , 28 अप्रैल 2025 :

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. चार बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक दुल्हन का अपहरण कर लिया. घटना उस वक्त हुई जब दुल्हन अपने मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी. दुल्हन की मां जानकी देवी ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है. घटना सकतपुर थाना क्षेत्र की है.

25 अप्रैल को पहुंची थी बारात

बताया जाता है कि दरभंगा के घनश्यामपुर से 25 अप्रैल को भगलू राम के बेटे संजय राम की बारात मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव पहुंची थी. संजय राम की धूमधाम से माला कुमारी से शादी हुई. माला कुमारी 26 अप्रैल की शाम 6 बजे अपने मायके गंगापुर से विदा होकर जा रही थी तभी सकतपुर थाना क्षेत्र में 4 बाइक पर सवार होकर आए आठ बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को पिस्टल दिखाकर रोक लिया.

डर की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी का गेट खोल दिया. इसके बाद बदमाश दुल्हन को बाइक पर बैठाकर लेकर चले गए. उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों को धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो दुल्हन को जान से मार देंगे.

दुल्हन के भाई ने एक बदमाश की पहचान की

दुल्हन की मां जानकी देवी का कहना है कि विदाई के बाद उसकी बेटी माला ससुराल घनश्यामपुर जा रही थी. उसके साथ दूल्हा संजय राम, दुल्हन का भाई पप्पू राम, लड़के के पिता भगलू राम, लड़के का जीजा और गाड़ी का ड्राइवर आदि थे. रास्ते में मुहतरिया पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी का पीछा कर दुल्हन को अगवा कर लिया. दुल्हन के भाई पप्पू राम ने एक बदमाश की पहचान मनीष कुमार यादव के रूप में की है. मनीष गंगापुर गांव का रहने वाला है.

जेवर और नकदी भी लेकर भागे बदमाश

दुल्हन के पास सोने और चांदी के जेवर भी थे. दूल्हे के पास भी सोने की अंगूठी थी. बदमाश जेवर और नकदी लेकर भाग गए. घटना की जानकारी लड़की के भाई पप्पू राम ने अपनी मां को दी. इसके बाद परिजन मधुबनी के लखनौर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें घटनास्थल पर भेजा गया. दुल्हन की मां ने थाने में आवेदन दिया है.

दुल्हे ने कहा- ‘दुल्हन को नहीं अपनाएगा’

उधर दूल्हे संजय कुमार का कहना है कि अगर पुलिस माला को बरामद भी कर लेती है तो वो उसे अपनाने को तैयार नहीं है. क्योंकि उनकी इज्जत और प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है. अब वे दूसरा विवाह करेंगे. उन्होंने प्रशासन से शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की है.

रायपुर में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, खुफिया सूचना पर पुलिस छापा
GAIL Recruitment 2024 : GAIL में निकली 391 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा वाले युवाओं को गोल्डन चांस, मात्र 50 रूपये जमा कर ऐसे करें आनलाईन आवेदन
भिलाई में मां बम्लेश्वरी के बेहतरीन कारीडोर की आई झलक, वैशाली नगर विधायक ने लिया था संकल्प
ऑपरेशन सिंदूर: थरूर, सुप्रिया, शिंदे… बन गई ‘टीम इंडिया’, अब पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान
गाजियाबाद में शुरू हो रही एडवांस केमिकल लेबोरेटरी, फूड से लेकर सीमेंट और खाद तक की होगी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?