CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुल्हन तो हम ले जाएंगे… विदाई के समय गन पॉइंट पर कर लिया किडनैप, दूल्हे राजा देखते रह गए

दुल्हन तो हम ले जाएंगे… विदाई के समय गन पॉइंट पर कर लिया किडनैप, दूल्हे राजा देखते रह गए

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। दुल्हन को पिस्टल के बल पर किडनैप करने का मामला सामने आया है। घटना बिहार के दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • दुल्हन के पास सोने-चांदी के जेवर
  • दुल्हन का चल रहा दूसरे लड़के से अफेयर

पीड़िता की मां जानकी देवी ने सकतपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनका घर मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में है।

25 अप्रैल 2025 को उनकी बेटी माला कुमारी (20 वर्ष) की शादी घनश्यामपुर निवासी भगलू राम के पुत्र संजय राम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

26 अप्रैल को देर शाम नवविवाहिता अपने मायके गंगापुर से ससुराल घनश्यामपुर जा रही थी। साथ में दूल्हा संजय राम, दुल्हन का भाई पप्पू राम, लड़के का पिता बबलू राम, लड़के का जीजा और गाड़ी का ड्राइवर भी थे।

रास्ते में मुहतरिया पुल के पास चार बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने पीछा किया। दुल्हन का भाई पप्पू राम ने एक बदमाश की पहचान की, जो गंगापुर गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि बदमाशों द्वारा गन पॉइंट पर गाड़ी रोकी गई। ड्राइवर को पिस्टल सटाकर गेट खोलने को कहा। बदमाशों के पास चार चाकू और चार पिस्टल थे। गेट नहीं खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पिस्टल देख डर के मारे ड्राइवर ने गेट खोल दिया। दो बदमाश गाड़ी में घुसे और दुल्हन को खींचकर बाइक पर बैठा लिया। जाते-जाते धमकी दी कि पुलिस को खबर दी तो दूल्हन को जान से मार देंगे। 

दुल्हन के पास सोने-चांदी के जेवर

बताया जाता है कि दुल्हन के पास सोने और चांदी के जेवर थे। दूल्हे के पास भी सोने की अंगूठी थी।‌ बदमाश जेवर और नकदी भी लेकर भाग गए।

घटना की जानकारी दुल्हन के भाई पप्पू राम ने अपनी मां को दी। इसके बाद परिजन लखनौर थाना पहुंचे। वहां से उन्हें सकतपुर थाने भेजा गया। मां जानकी देवी ने आशंका जताई कि बदमाश उनकी बेटी के साथ अनहोनी कर सकते हैं।

उन्होंने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। दूल्हे के पिता भगलू राम ने बताया कि 25 अप्रैल को बेटे संजय की शादी गंगापुर में कराई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद सकतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दुल्हन को अगवा कर लिया। साथ में गहने और पैसे भी लूट लिए।

दूल्हा संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पत्नी माला को लेकर लौट रहा था। मुहतरिया चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर माला को गाड़ी से उतार लिया और फरार हो गए।

दुल्हन का चल रहा दूसरे लड़के से अफेयर

सूचना लखनौर थाना में दी गई। वहां से सकतपुर थाना भेजा गया। संजय ने बताया कि शादी में दी गई सामग्री जैसे बाइक, पलंग, कुर्सी, टेबल, पेटी, बक्सा पहले ही उनके घर पहुंचा दिए गए थे।

इधर, संजय ने कहा कि अगर पुलिस माला को बरामद भी कर दे तो वह उसे अपनाने को तैयार नहीं है। उसने कहा कि उनकी इज्जत और प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है। अब वह दूसरा विवाह करेंगे।

संजय ने प्रशासन से शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की का प्रेम-प्रसंग पिछले एक साल से किसी लड़के से चल रहा था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

एक्सीडेंट में चली गई बेटे की जान… परिजनों ने अंतिम संस्कार में साथ दफना दी उसकी फेवरेट बाइक
हैरान कर देनी वाली घटना : जिसकी शोकसभा थी वही अचानक घर के दरवाजे पर आ खड़ा हुआ, लोगों ने कहा “Oh My God…..”
मीलॉर्ड… मैं आत्महत्या कर लूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने दी धमकी, भड़के जज
महिला जज को मिली जान से मारने की धमकी, 5 अरब की फिरौती की मांग
स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पड़ा चाबुक, सोंटा सहते हुए भरोसा को किया याद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?