CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं को दी हिदायत, कहा- पहलगाम पर बयानबाजी नहीं करें

कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं को दी हिदायत, कहा- पहलगाम पर बयानबाजी नहीं करें

By Newsdesk Admin 28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि पहलगाम आतंकी हमले पर बयानबाजी नहीं करें।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि पहलगाम पर जो नेता बयान दे रहे हैं वो उनके निजी बयान हैं। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है इसलिए कोई भी नेता पार्टी लाइन से हटकर बयान न दें।

उन्होंने कहा कि पहलगाम पर खरगे और राहुल का बयान ही आधिकारिक बयान होगा। रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल 2025 को बैठक की और इससे दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और पार्टी का पक्ष रखा।

कांग्रेस के कुछ नेता मीडिया में चर्चा कर रहे हैं। वे केवल अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं, उनके बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी लाइन के हिसाब से बयान दें या परहेज करें।

जयराम रमेश ने कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील विषय है। इस पर पार्टी लाइन के अनुसार बयानबाजी करें या फिर इससे परहेज करें। दरअसल, हाल के दिनों में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पहलगाम हमले को लेकर कुछ ऐसी बयानबाजी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस के किस नेता ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आतंकवादियों के पास क्या इतना समय होता है कि वो लोगों से धर्म के बारे में पूछकर गोली मारे।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि हम पाकिस्तान से युद्ध के पक्ष में नहीं है, युद्ध समाधान नहीं है।

वहीं, शशि थरूर ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में कुछ चूक जरूर है। हालांकि, किसी भी देश के पास 100 फीसदी खुफिया जानकारी नहीं होती।

You Might Also Like

हवा में फिर बढ़ा टेंशन..! हैदराबाद से तिरुपति और दिल्ली से लेह जा रहे विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

MP भी गजबे है भैया…! जेल में बंद है पटवारी फिर भी हो गया ट्रांसफर, वायरल हुआ नोटिस तो…

चोरों ने उड़ाए ₹97 लाख के हीरे-जेवर! पेट्रोल पंप संचालक के घर में 2.5 घंटे तक डटे रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस

लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पीटा, शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया

हाईकोर्ट का फैसला: लंबे समय तक सहमति से बना रिश्ता दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं..

TAGGED: Breaking news, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, Congress breaking, india, Madhya Pradesh News, Pahalgam terrorist attack, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 28/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article दुल्हन तो हम ले जाएंगे… विदाई के समय गन पॉइंट पर कर लिया किडनैप, दूल्हे राजा देखते रह गए
Next Article Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi : 11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी, 14 साल के सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त, देखिए विडियो

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

हवा में फिर बढ़ा टेंशन..! हैदराबाद से तिरुपति और दिल्ली से लेह जा रहे विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

19/06/2025
अजब-गजबट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

MP भी गजबे है भैया…! जेल में बंद है पटवारी फिर भी हो गया ट्रांसफर, वायरल हुआ नोटिस तो…

19/06/2025
अपराधदेश-दुनिया

चोरों ने उड़ाए ₹97 लाख के हीरे-जेवर! पेट्रोल पंप संचालक के घर में 2.5 घंटे तक डटे रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस

19/06/2025
देश-दुनिया

लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पीटा, शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?