CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में बच्चों के लिए योगी सरकार ने की खास योजना, पहले इन 10 जिलों में शुरू होगा काम

यूपी में बच्चों के लिए योगी सरकार ने की खास योजना, पहले इन 10 जिलों में शुरू होगा काम

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

30 अप्रैल 2025 :

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के अनाथ, बेसहारा और कठिन हालात में जीवन जी रहे बच्चों के लिए एक बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना के तहत सरकार अब प्रदेश के 10 जिलों में ऐसे बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधायुक्त आश्रय गृह बनाएगी. इन बाल आश्रय गृहों में बच्चों को न सिर्फ रहने की सुविधा मिलेगी, बल्कि उनके पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

महिला कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही इस योजना में पहले चरण में वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, मथुरा, फिरोजाबाद, बस्ती, झांसी और कानपुर देहात जिलों में 100-100 बच्चों की क्षमता वाले कुल 10 बाल गृह बनाए जाएंगे. इनमें से एक बालिका गृह, एक बालक गृह, सात किशोर संप्रेक्षण गृह (जिनमें किशोर न्याय बोर्ड भी शामिल होगा) और एक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ गृह स्थापित होगा. इन सभी भवनों का निर्माण राज्य सरकार करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से कराएगी.

यूपी में बेसहारा बच्चों को मिलेगा आश्रय स्थल

सरकार चाहती है कि कोई भी बच्चा भूखा, अशिक्षित या असुरक्षित न रहे. इसके लिए इन गृहों में बच्चों को गर्म और पौष्टिक खाना, पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था, खेलकूद और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुनरमंद बनाने वाले कौशल प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में हजारों ऐसे बच्चे हैं जो या तो माता-पिता से बिछड़ गए हैं, या उन्हें किसी ने अपनाया नहीं है. ऐसे बच्चों के लिए यह योजना जीवन में नई उम्मीद और नया रास्ता खोल सकती है.

इससे पहले ‘ऑपरेशन कायाकल्प’, ‘मिड-डे मील योजना में पोषण सुधार’, और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास जैसे कार्यक्रमों के जरिए बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है. मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना उसी कड़ी का एक और मजबूत कदम है.

दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल

सरकार का कहना है कि यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हर उस बच्चे के लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत है, जिसे समाज ने अब तक नजरअंदाज किया है. इस पहल से यूपी न सिर्फ देश के दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण पेश करेगा, बल्कि इन मासूम बच्चों को भी एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य मिलेगा.

Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”
पति बोला- ‘पत्नी देखती है अश्लील फिल्म और…’, हाईकोर्ट ने कहा- ये पति के साथ अत्याचार नहीं
पूर्णिया कांड: 300 की भीड़, 4 घंटे बहस और मौत की सजा का ऐलान; 5 हत्याएं… टेटगामा गांव के खूनी खेल की कहानी
हापुड़ की अनूठी कहानी: पिता और बेटे दोनों बने यूपी पुलिस में सिपाही, गृह मंत्री अमित शाह ने दिए नियुक्ति पत्र
Advanced Warship Himgiri : भारतीय नौसेना को मिला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि’, सैन्य ताकत में इजाफा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?