CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RR vs MI : मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत से टॉप पर पहुंची, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

RR vs MI : मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत से टॉप पर पहुंची, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share
RR vs MI
RR vs MI

सीजी भास्कर, 02 मई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-50 में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) को 100 रनों से हरा दिया. 1 मई (गुरुवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 16.1 ओवरों में 117 रनों पर सिमट गई.

मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस (RR vs MI) की यह लगातार छठी जीत रही. मुंबई के अब 11 मैचों में सात जीत से कुल 14 अंक हो चुके हैं और वो बेहतर नेट-रनरेट के कारण अंकतालिका में पहले नंबर पर आ चुकी है.

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) की 11 मैचों में आठवीं हार रही और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. राजस्थान से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट हो गई थी. देखा जाए तो मुंबई ने इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 साल बाद जीत हासिल की है.

टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में उसने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया, जो खाता खोले बगैर दीपक चाहर का शिकार बने. फिर ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल (13) को बोल्ड कर दिया. बोल्ट ने नीतीश राणा (9) को भी चलता कर दिया, जिससे राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन हो गया.

जसप्रीत बुमराह भी कहां पीछे रहने वाले थे. बुमराह ने पारी के 5वें ओवर में लगातार गेंदों पर कप्तान रियान पराग (16) और शिमरॉन हेटमायर (0) को आउट करके राजस्थान की हालत खस्ता कर दी. इसके बाद 8वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने ‘इम्पैक्ट सब’ शुभम दुबे (15) को आउट कर दिया, जिससे राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 64 रन हो गया. 

राजस्थान रॉयल्स के विकेट्स गिरने का सिलसिला जारी रहा और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन (27 गेंद, 2 चौके और 2 सिक्स) बनाए. मुंबई की ओर से ‘इम्पैक्ट सब’ कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह को दो सफलताएं हासिल हुईं. हार्दिक पंड्या और दीपक चाहर ने भी एक-एक विकेट प्राप्त किया.

रोहित-रिकेल्टन के अर्धशतक… सूर्या-हार्दिक भी चमके RR vs MI
मुंबई इंडियंस (RR vs MI) ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 217 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन के बीच 11.5 ओवरों में 116 रनों की साझेदारी हुई.

शुरुआत में दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर बैटिंग, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद दोनों ने बड़े शॉट्स खेलने से परहेज नहीं किया. रिकेल्टन ने इस दौरान 29 बॉल पर फिफ्टी पूरी की. वहीं रोहित ने अपनी 31वीं गेंद पर 50 रनों का आंकड़ा टच किया.

महीश तीक्ष्णा ने रयान रिकेल्टन को बोल्ड करके इस शतकीय पार्टनरशिप का अंत किया. रिकेल्टन ने सात चौके और तीन छक्के की मदद से 38 बॉल पर 61 रन बनाए. रिकेल्टन के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का भी विकेट गंवा दिया, जो रियान पराग की बॉल पर यशस्वी जायसवाल के हाथों लपके गए. रोहित ने 36 बॉल पर 53 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे.

यहां से सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 44 बॉल पर नाबाद 94 रनों की पार्टनरशिप करके मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. हार्दिक ने 23 बॉल पर 48* रन बनाए, जिसमें 6 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं सूर्या ने चार चौके और तीन छक्के की मदद से 23 बॉल पर 48* रन जड़े.

भगदड़ से हिली क्रिकेट दुनिया…! BCCI की इमरजेंसी बैठक शनिवार को, IPL जश्न और सुरक्षा पर मंथन
IPL Playoffs Scenario : रोचक हुई प्लेऑफ की जंग… अब 8 टीमें रेस में, नई टीम जीत सकती है खिताब
विराट कोहली की RCB पर मंडराया बिक्री का साया! 17,000 करोड़ हो सकती है फ्रैंचाइजी की कीमत
India vs Pakistan Hockey Date : हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, 19 अगस्त को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पूरी तारीखें
Ashes Australia 2025 : इंग्लैंड ने 18 मैच बाद तोड़ी जीत की खामोशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?