CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘देश शोक में डूबा था, लेकिन PM मोदी चमकते मंच पर…’, उद्धव ठाकरे गुट का तंज

‘देश शोक में डूबा था, लेकिन PM मोदी चमकते मंच पर…’, उद्धव ठाकरे गुट का तंज

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

03 मई 2025 :

Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT on PM Modi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश सदमे और शोक में डूबा हुआ है. वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में अलग ही हलचल मची हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई में एक मनोरंजन कार्यक्रम में शिरकत करने पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना ने तीखा प्रहार किया है.

संपादकीय में इस बात को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं कि जब देश में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या हुई हो, तब क्या मनोरंजन कार्यक्रमों में शामिल होना उचित था?

PM मोदी का ‘वेव्स’ समिट में भाग लेना असंवेदनशील- सामना

सामना के अनुसार, “देश अभी पहलगाम की घटना के दुख से उबर नहीं पाया है. ऐसे समय में मुंबई में ‘वेव्स’ समिट जैसे चमकदार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का भाग लेना न केवल असंवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि यह पीड़ितों और उनके परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है.” संपादकीय में यह भी लिखा गया कि मुंबईकरों द्वारा आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जो पोस्टर लगाए गए थे, वे चमचमाते प्रधानमंत्री के स्वागत पोस्टरों के आगे फीके पड़ गए.

पहलगाम की घटना पर नहीं रोए PM- सामना

सामना ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अक्सर मंच पर भावुक होते हुए और कैमरे के सामने रोते देखा गया है, लेकिन पुलवामा और अब पहलगाम की घटनाओं के बाद उनकी आंखें नम नहीं हुईं. संपादकीय ने पूछा कि क्या यह संवेदनशीलता सिर्फ एक अभिनय मात्र है?

प्रधानमंत्री के भाषण में उन्होंने कहा, “हम इंसानों को यंत्र नहीं बनने देना चाहते, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाना चाहते हैं.” इस पर सामना ने पलटवार करते हुए लिखा, “जब 26 निर्दोष लोगों की लाशें पड़ी हों और देश रो रहा हो, तब भी यदि नेता मुस्कुराते मंच पर हों, तो यह संवेदनशीलता कहां है?” संपादकीय में यह भी कहा गया कि जब कोई नेता या प्रमुख हस्ती विदेश में निधन को प्राप्त होती है, तो भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाता है, कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं. लेकिन यहां 26 भारतीय नागरिकों की हत्या के बाद भी किसी प्रकार की संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई.

‘क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर वर्ल्ड’ पर सवाल

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर वर्ल्ड’ की बात पर सवाल उठाते हुए सामना में कहा गया कि भारतीय सिनेमा, संगीत, कहानियां राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के महान प्रतीक हैं. मनोज कुमार जैसे कलाकारों ने हमेशा अखंड भारत की कहानी को पर्दे पर उतारा. भारतीय मनोरंजन क्षेत्र ने भारत की हर गली के प्रेम की कहानी को पर्दे पर लाने का प्रयास किया है. हालांकि, अब इन प्रेम कहानियों पर प्रतिबंध लग गए हैं. ऑडियो-विजुअल माध्यमों का गला घोंटने का काम चल रहा है. ऐसे में क्या ‘क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर वर्ल्ड’ का सपना सच में साकार हो जाएगा?

सामना का संपादकीय “यंत्र का भाषण, यंत्रों ने सुना!” शीर्षक से छपा. जिसमें इस पूरे घटनाक्रम की कटु आलोचना करते हुए कहा गया कि संवेदनशीलता की बातें सिर्फ मंच तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत में देश और जनता की भावनाएं दरकिनार की जा रही हैं.

CM भजनलाल शर्मा ने UPSC परीक्षा में राजस्थान से चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान, कहा- ‘राष्ट्र निर्माण…’
दोस्त की पत्नी संग मनाली ट्रिप पर गया कारोबारी, लौटते ही पति ने बरसाईं गोलियां
25 साल बाद हिमाचल में फिर शुरू होगी लॉटरी, करोड़पति बनने का सपना और राजस्व का नया रास्ता
UP News: गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं तो होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
IRCTC Website : रेलवे की असली परेशानी क्या है, क्या नई टिकट व्यवस्था बदल पाएगी तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?