CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस का इतिहास काला अध्याय, जाति जनगणना पर मायावती ने घेरा

कांग्रेस का इतिहास काला अध्याय, जाति जनगणना पर मायावती ने घेरा

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 मई। हाल ही में सरकार की ओर से आम जनगणना के साथ-साथ जाति जनगणना का फैसला लिया गया है. जहां कांग्रेस सरकार के इस फैसले की मांग का श्रेय अपने कंधे पर लेना चाहती है वहीं बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने जातिगत गणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने शनिवार को कहा कि वह यह भूल गयी हैं कि दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज के करोड़ों लोगों को आरक्षण सहित उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में उसका इतिहास काला अध्याय है.

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा है कि 1931 और आजादी के बाद पहली बार देश में जातिगत गणना कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का श्रेय लेने में कांग्रेस यह भूल गयी कि दलित व ओबीसी समाज के करोड़ों लोगों को आरक्षण सहित उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में उसका इतिहास काला अध्याय है और इस कारण उसे सत्ता भी गंवानी पड़ी है.

अवसरवादी राजनीति करती हैं मायावती
मायावती ने कहा कि किन्तु सत्ता विहीन होने के बाद भी कांग्रेस नेतृत्व का खासकर दलित और ओबीसी, समाज के प्रति नया उभरा प्रेम विश्वास से परे है. उन्होंने कहा कि इन वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर छलावा की अवसरवादी राजनीति है. वैसे भी आरक्षण को निष्क्रिय बनाकर अन्ततः इसको खत्म करने की इनकी नापाक मंशा को कौन भुला सकता है?

1. सन् 1931 व आज़ादी के बाद पहली बार देश में जातीय जनगणना कराने के केन्द्र के निर्णय का श्रेय लेने में कांग्रेस यह भूल गयी कि दलित व ओबीसी समाज के करोड़ों लोगों को आरक्षण सहित उनके संवैधानिक हक़ से वंचित रखने में उसका इतिहास काला अध्याय है व इस कारण उसे सत्ता भी गंवानी पड़ी है।

— Mayawati (@Mayawati) May 3, 2025

उन्होंने कहा कि वैसे आरक्षण व संविधान के जनकल्याणकारी उद्देश्यों को फेल करने में बीजेपी भी कांग्रेस से कम नहीं, बल्कि दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं. किन्तु अब वोटों के स्वार्थ व सत्ता के मोह के कारण बीजेपी को भी जातिगत गणना की जन अकांक्षा के आगे झुकना पड़ा है. इस कदम का स्वागत है.

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर को भारतरत्न से सम्मानित करने से लेकर धारा-340 के तहत ओबीसी को आरक्षण देने जैसे अनेकों मामलों में कांग्रेस व भाजपा का रवैया जातिवादी व द्वेषपूर्ण रहा है, किन्तु इनके वोट की राजनीति के खेल निराले हैं. लोग सावधान रहें.

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च
ब्लॉक बस्टर से ब्लैक बोर्ड तक, दिलजीत दोसांझ के बारे में पढ़ेंगे कनाडा यूनिवर्सिटी के छात्र
हत्या के आरोपियों की तलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, गांव भर में कराई मुनादी
डोटासरा की कुर्सी खतरे में, इसलिए कर रहे साजिश’, विधानसभा में हंगामे के बाद बोले मंत्री जोगाराम पटेल; बताया ‘पलटू राम’
AAP Bihar Candidate List: बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवार मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?