CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर गांव में लगाई चौपाल…

CM साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर गांव में लगाई चौपाल…

By Newsdesk Admin
05/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार अब जनता के बीच पहुंच रही है। मुख्यमंत्री साय ने खुद सक्ती जिले के करिगांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं।

हालांकि, रवाना होने से पहले उनके हेलिकॉप्टर में खराबी जिसके बाद उन्होंने दूसरे हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सरकार के सुशासन तिहार में अब तक 33 जिलों से 40 लाख समस्याएं आई हैं। इन समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं।

हेलिकॉप्टर में आई खराबी

हेलिकॉप्टर में खराबी आने पर पायलट और ग्राउंड स्टाफ टेक्निकल फॉल्ट को देखता रहा। इस वजह से करीब 1 घंटे देरी हुई। इसके बाद भी जब खराबी ठीक नहीं हुई तो सीएम दूसरे हेलिकॉप्टर से अफसरों के साथ सक्ती के लिए रवाना हुए। CM विष्णुदेव साय के साथ चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन, प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुबोध सिंह और पी दयानंद मौजूद रहे।

खाट पर बैठे CM, खड़े रहे SP-कलेक्टर

सक्ती जिले के करिगांव में जब CM पहुंचे तो पेड़ के नीचे चौपाल लगाई गई। गांव वालों की खाट पर CM बैठे और सीनियर IAS खड़े रहे। कलेक्टर SP भी मौके पर पहुंचे। एक-एककर लोगों से CM बात करने लगे।

मंदिर सौंदर्यीकरण और पंचायत भवन निर्माण की घोषणा

ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। ग्रामीणों की शिकायत पर कहा कि, अब से पटवारी को सप्ताह में एक दिन गांव में बैठकर राजस्व मामलों का निराकरण करना होगा। मुख्यमंत्री ने यहां नया ग्राम पंचायत भवन निर्माण की घोषणा भी की।

गिरते भूजल स्तर पर जताई चिंता

CM ने किसानों से चर्चा में गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की ओर ध्यान देने की सलाह दी। गांव में तालाब के किनारे की जमीन को लेकर आई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को नापजोख करने और समाधान करने के निर्देश दिए।

सोनाई बाई के घर पहुंचे

मुख्यमंत्री चौपाल के बाद महिला सोनाई बाई के घर गए। सोनाई बाई का PM आवास योजना के तहत मकान बना है। CM साय ने पूछा कि क्या महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि मिल रही है। इस पर सोनाई बाई ने बताया कि, उन्हें नियमित रूप से यह राशि मिल रही है।

चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, सर्वेक्षण 15 मई 2025 तक चल रहा है। जिसमें वे सभी लोग अपना नाम दर्ज कराएं जो अब तक इस योजना से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार सभी को आवास देने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

फिर कोरबा पहुंचे CM साय

इसके बाद CM का हेलिकॉप्टर कोरबा जिले के मदनपुर में उतरा। मुख्यमंत्री ने यहां समाधान शिविर लगाया है। इसी तरह CM साय रोजाना कई जिलों में जाएंगे। लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। अधिकारियों की मीटिंग भी लेंगे।

Dantewada ATM damage news : ATM से पैसे नहीं निकले तो युवक ने गुस्से में तोड़ दी मशीन, पहुंचा जेल
Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट
बंगाल विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर घमासान, BJP ने नाम हटाने को बताया सेना का अपमान
विधानसभा में खाद संकट पर हंगामा: कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही स्थगित
Sensation in Janjgir-Champa : युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Strategy 
BJP Strategy  : मानसून सत्र से पहले विधायकों को मिला टास्क, विपक्ष के हर वार का जवाब तैयार

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : विधानसभा के मानसून…

Liquor Coal Scam  : शराब-कोल घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट, EOW ने वैभव अग्रवाल से पूछे कई सवाल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : छत्तीसगढ़ में चर्चित…

Constable Suspended
Constable Suspended : 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आरक्षक सस्पेंड

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : दुर्ग जिले के कुम्हारी…

DMF Development
DMF Development : करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी, अस्पताल, ITI, स्कूल और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : रायगढ़ जिले में जिला…

Panchayat Secretary Transfer
Panchayat Secretary Transfer : पंचायत सचिवों का बड़ा तबादला, एक साथ 43 सचिवों के बदले गए कार्यक्षेत्र

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?