CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC Latest Rankings : टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को झटका… इंग्लैंड ने पछाड़ा

ICC Latest Rankings : टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को झटका… इंग्लैंड ने पछाड़ा

By Newsdesk Admin
05/05/2025
Share
ICC Latest Rankings
ICC Latest Rankings

सीजी भास्कर, 05 मई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की जारी ताजातरीन रैंकिंग (ICC Latest Rankings ) में भारतीय टीम को झटका लगा है. सोमवार (5 मई) को सालाना रैंकिंग अपडेट के बाद भारतीय टीम ने ODI और टी20I रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है. लेकिन टेस्ट रैंकिंग में उसे नुकसान हुआ है. अपडेटेड रैंकिंग में मई 2024 से अब तक खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो वर्षों के मैचों को 50 प्रतिशत रेट दिया गया है.

भारतीय टीम अब टेस्ट रैंकिंग (ICC Latest Rankings ) में एक स्थान लुढ़ककर चौथे पायदान पर आ गई है. बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड ने लंबी छलांग लगाई है और वो साउथ अफ्रीका और भारत दोनों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड के रेटिंग अंक अब 113 हो चुके हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के 111 और भारत के 105 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान बरकार रखा है. हालांकि वार्षिक अपडेट के बाद उसके अंक घटकर 126 हो गए हैं.

टेस्ट रैंकिंग (ICC Latest Rankings ) में बाकी टीमों के स्थान अपरिवर्तित हैं. न्यूजीलैंड पांचवें, श्रीलंका छठे, पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें, बांग्लादेश नौवें और जिम्बाब्वे दसवें नंबर पर है. टेस्ट रैंकिंग के लिए अभी केवल 10 टीमें ही योग्य हैं. आयरलैंड को रैंकिंग में जगह बनाने के लिए अगले 12 महीनों में एक और टेस्ट खेलना होगा, जबकि अफगानिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में शामिल होने के लिए तीन और मैच खेलने होंगे.

ओडीआई रैंकिंग (ICC Latest Rankings ) में भारत के रेटिंग अंक 122 से बढ़कर 124 हो चुके हैं. वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका चौथे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान एक पायदान उठकर पांचवें नंबर पर आ चुका है. साउथ अफ्रीका एक स्थान गिरकर छठे और अफगानिस्तान चार अंकों के फायदे के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं इंग्लैंड आठवें स्थान पर खिसक गया है. वेस्टइंडीज पांच अंक और हासिल करके नौवें और बांग्लादेश दसवें नंबर पर है.

उधर टी20I रैंकिंग में भारतीय टीम 271 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर है, हालांकि दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त 10 से घटकर नौ अंक रह गई है. इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है. जबकि न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर है. श्रीलंका एशियाई प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (8) को पछाड़कर रैंकिंग में 7वें स्थान पर आ चुका है. बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर है.

पहली बार ऐसा हुआ है कि वार्षिक अपडेट के बाद टी20I रैंकिंग में 100 टीमें शामिल की गई हैं. अपडेट की गई सूची में वे सभी टीमें शामिल हैं जिन्होंने पिछले तीन सालों में कम से कम आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टी20I रैंकिंग 2019 में लॉन्च की गई थी और इसमें तब 80 टीमें शामिल थीं.

IND vs NZ T20 Series : तीन मैच, तीन शिकस्त और अब बड़ा फैसला… भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड ने बदला स्क्वॉड
Virat Kohli Retirement :  कोहली के संन्यास की खबर सुन भावुक हुए ‘क्रिकेट गॉड
Kiran Pisda Football : जनजातीय मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंची किरण पिस्दा की प्रेरक कहानी
Pbks Vs Lsg : टूर्नामेंट के 13वें मैच में घटी दो शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों की हरकत से खेल भावना को पहुंची ठेस
Online Betting App Scam 2025 : ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा खुलासा!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?