CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ये तो मेरे होने वाले बच्चे के बाप है…’ सगाई में दूल्हे की चार साल पुरानी गर्लफ्रेंड ने खोले राज, टूट गई शादी

‘ये तो मेरे होने वाले बच्चे के बाप है…’ सगाई में दूल्हे की चार साल पुरानी गर्लफ्रेंड ने खोले राज, टूट गई शादी

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मई बागपत के गल्हेता गांव में 5 मई की शाम को होने वाली शादी की खुशियां छू मंतर हो गईं . जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है. जिस आंगन में बारात की अगवानी होनी थी, वहां आंसुओं की धार बह निकली. दुल्हन सुमन (बदला हुआ नाम) की आंखों में सजा सपना उस समय टूट गया जब शादी के दो दिन पहले सगाई में होने वाले दूल्हे की चार साल पुरानी गर्लफ्रेंड ने वहां पहुंचकर कई राज खोल दिए.

उसने बताया कि वह चार साल से दूल्हे के साथ रह रही है और अब उसके बच्चे की मां बनने वाली है.शादी का सपना टूटाबागपत के गल्हेता गांव में रहने वाली सुमन की शादी दिल्ली के प्रताप विहार कॉलोनी निवासी गौरव से तय हुई थी. परिवारों के बीच मेल-मिलाप और बातचीत का दौर कई महीनों से चल रहा था. सब कुछ तय हो चुका था. 5 मई की तारीख पक्की की गई थी, और उससे ठीक दो दिन पहले 3 मई को सगाई का कार्यक्रम रखा गया था. सुमन का परिवार दिल्ली पहुंचा, शगुन के साथ. खुशी-खुशी सब तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तभी एक बवंडर खड़ा हो गया.

ये मेरे होने वाले बच्चे का बाप है- गर्लफ्रेंड का दावासगाई से कुछ ही मिनट पहले मंडप में पहुंची एक युवती ने सबको चौंका दिया. उसने हाथ में कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स और मोबाइल में चैट्स के स्क्रीनशॉट्स के साथ दूल्हे गौरव पर यह कहकर बम फोड़ दिया कि गौरव चार साल से मेरे साथ रिलेशन में है. और वो मेरे होने वाले बच्चे का बाप है. पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया. दूल्हे का चेहरा पीला पड़ गया, परिवारजन हैरान और शर्मसार. लड़की का दावा था कि गौरव ने उसे शादी का झांसा दिया, और अब जब वो मां बनने वाली है, तो उसे छोड़कर किसी और से शादी करने जा रहा है.

सगाई टूटी, बारात भी नहीं पहुंचीहंगामे के बाद प्रीति का परिवार बिना सगाई किए वापस बागपत लौट आया. फिर भी उम्मीद थी कि 5 मई को बारात आएगी, शायद कोई समाधान निकल आए. लेकिन 5 मई को गल्हेता गांव में न तो बारात पहुंची, न ही दूल्हे की तरफ से कोई संदेश. जिस घर में मेहंदी की खुशबू और म्यूजिक की धुन गूंज रही थी, वहां अब सिर्फ खामोशी थी. सुमन आंखों में आंसू लिए दरवाजे की ओर देखती रही.मेरे पिता की इज्जत मिट्टी में मिला दीसदमे और गुस्से से भरी दुल्हन सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- जिसे मैंने जीवनसाथी मान लिया था, उसने झूठ की बुनियाद पर रिश्ता रखा. मेरे पिता की इज्जत मिट्टी में मिला दी. ऐसे इंसान को कानून से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सुमन ने आगे कहा कि उसकी शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था

. घरवालों ने कर्ज लेकर व्यवस्था की थी. लेकिन गौरव और उसके परिवार ने सबकुछ झूठ पर रखा, और अंत में उन्हें छोड़ दिया.परिवार सदमे में, गांव में चर्चा का विषय बना मामलासुमन के पिता, जो खुद एक साधारण किसान हैं, इस सदमे से उबर नहीं पा रहे. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए अच्छे परिवार में रिश्ता तय किया था, लेकिन गौरव और उसके घरवालों ने विश्वासघात किया. गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है.

लोग कह रहे हैं कि रिश्तों में अब सच्चाई और भरोसे की जगह झूठ और छल ने ले ली है.सुमन के परिवार ने इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. लड़की जिसने गौरव पर आरोप लगाए, वह भी अब इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार है. यदि उसका दावा सच साबित होता है, तो गौरव पर गंभीर धाराओं में केस बन सकता है जिसमें धोखाधड़ी, बलात्कार का झांसा देकर शारीरिक संबंध, गर्भवती महिला के साथ अन्याय जैसी धाराएं शामिल हो सकती हैं.

CD Scandal High Court Move: सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे भूपेश बघेल, अजय चंद्राकर ने साधा निशाना
भिलाई कैनाल रोड को लेकर बड़ा Update : MLA रिकेश ने कहा “जनता की…. देखिए विडियो
Forest department raids uncover illegal timber trade: लाखों की साल लकड़ी जब्त
Ram Navami Public Holiday Chhattisgarh 2026: 26 मार्च को प्रदेशभर में अवकाश, बैंक और दफ्तर बंद
Rohini Acharya Controversy: तेजस्वी यादव का बयान, बहनों पर आरोप बर्दाश्त के बाहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh NEET JEE Online Classes : सरगुजा के 35 स्कूलों में NEET-JEE की लाइव क्लासेस, 2,500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की…

Surajpur Tractor Accident
Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Surajpur Tractor Accident : प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा…

Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड

Chhattisgarh Liquor Scam : इस प्रकरण में अवैध…

Raigarh Nursing Staff Protest
Raigarh Nursing Staff Protest : रायगढ़ में नर्सिंग स्टाफ की स्कूटी रैली, मांगों को लेकर प्रदर्शन

Raigarh Nursing Staff Protest : नर्सिंग स्टाफ ने…

Arun Sao Injured
Arun Sao Injured : धार्मिक कार्यक्रम में घायल हुए डिप्टी CM अरुण साव, पैर में बांधा गया प्लास्टर; कार्यक्रम निरस्त

Arun Sao Injured : चोट की गंभीरता और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?