CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Suicide Case : प्रेमी से शादी से इनकार बना जानलेवा…! नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

Durg Suicide Case : प्रेमी से शादी से इनकार बना जानलेवा…! नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share
Durg Suicide Case
Durg Suicide Case

सीजी भास्कर, 06 मई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी से शादी न होने के कारण एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Durg Suicide Case) कर ली। किशोरी के परिजनों ने इस दुखद घटना के लिए प्रेमी के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है और थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी का प्रेम संबंध मोहन नगर क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग लड़के से था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 27 अप्रैल को लड़का किशोरी को कहीं बाहर ले गया था और रात में उसे उसके घर छोड़कर गया। जब यह बात घरवालों को पता चली तो उन्होंने किशोरी को डांटा। इसके बाद से ही किशोरी गुमसुम रहने लगी थी।

सोमवार को लड़की ने अपने कमरे में जाकर फांसी (Durg Suicide Case) लगा ली। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर झूलती मिली। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लड़की के परिवारवालों का कहना है कि जब उन्हें प्रेम संबंध का पता चला, तो उन्होंने पहले लड़की को समझाने की कोशिश की।

लेकिन जब वह नहीं मानी और लड़के से शादी की जिद पर अड़ी रही, तो उन्होंने खुद लड़के के घर जाकर बालिग होने पर शादी कराने का प्रस्ताव दिया। मगर लड़के के परिजनों ने यह कहते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया कि वे इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे। इसी इनकार से आहत होकर किशोरी ने यह कठोर कदम उठा लिया।

मंगलवार को गुस्साए परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और मोहन नगर पुलिस थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संवेदनशील है और दोनों ही पक्ष नाबालिग हैं। फिलहाल जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

बस में छिपाकर ले जा रहे थे 46 लाख के चांदी के पायल, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Big Break : राजधानी रायपुर में पकड़ाया हाई प्रोफाइल जुआ, देर रात होटल बेबीलोन कैपिटल में पुलिस ने छापा मार पकड़ा और घंटे भर बाद कार्रवाई कर मुचलका पर छोड़ा
Cyber Fraud : किराए के बैंक खातों से चलता था करोड़ों का खेल, 61 लाख की साइबर ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार
Meerut Police Encounter: चेकिंग के दौरान बदमाश ने खोली फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, 25 हजार का इनामी दबोचा गया
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने मां की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Waste Management
Waste Management : रायपुर में अब चार तरह से अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो जुर्माना; घरों से संस्थानों तक बदलेगा सिस्टम

रायपुर में अब गीला और सूखा ही नहीं,…

Diesel Fraud
Diesel Fraud : सस्ता डीजल दिलाने का झांसा, 1353 लीटर भरवाकर ₹1.08 लाख ठगे; पैसे मिलते ही फोन बंद

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल दिलाने के…

Ayushman Card
Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से जुड़े कथित फर्जी…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?