CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारातियों ने किन्नर से की छेड़छाड़, विरोध करने पीटा और की लूटपाट, आरोपियों की तलाश शुरू

बारातियों ने किन्नर से की छेड़छाड़, विरोध करने पीटा और की लूटपाट, आरोपियों की तलाश शुरू

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना (Mahoba News) उत्तर प्रदेश महोबा शहर में सामने आई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकमल पैलेस के पास एक शादी समारोह में आए बारातियों ने लड़की समझकर एक किन्नर माही के साथ पहले छेड़छाड़ की, फिर विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से राजस्थान निवासी माही पिछले एक साल से महोबा के शेखूनगर इलाके में रह रही है। माही राजकमल होटल के पास तिराहे पर हाथ ठेला लगाकर अपना गुजारा करती है।

बीती देर रात वह शादी समारोह के दौरान अपनी दुकान पर खड़ी थी, तभी एक कार में सवार कुछ बाराती वहां पहुंचे. उन्होंने माही को युवती समझकर उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी. जब माही ने इसका विरोध किया, तो दबंग बारातियों ने उसे पकड़कर सड़क पर घसीटा और बेरहमी से पीटते हुए सुनसान इलाके में ले गए. वहां भी उसे लात-घूंसे बेल्ट मारे गए और आरोप है कि उसके पास से रुपये और गहने भी लूट लिए गए, जिनमें गले का नेकलेस शामिल था.

पुलिस बोली जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

मारपीट की घटना में किन्नर के शरीर में जगह जगह चोट और घाव के निशान है जो उसके साथ घटित बर्बरता को बता रहे है। घायल अवस्था में माही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस क्रूरता भरे मामले ने न केवल पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि समाज में व्याप्त संवेदनहीनता को भी उजागर किया है। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Bihar News: Viral Video of Forced Marriage – प्रेमिका से मुलाकात पड़ी भारी, ग्रामीणों ने पकड़ा और करवा दी शादी
Tirupati Murder : शादी की बात सुलझाने पहुंचे रिश्तेदारों के साथ हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते बिछ गई दो लाशें
ड्रग तस्कर ने थाने में खुद को मारी गोली, पिस्टल लेकर पहुंचा था, 1814 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में था फरार
Robert Vadra : शिकोहपुर जमीन मामले में आखिर क्यों बढ़ीं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
मुरैना में पानी की मोटर को लेकर विवाद:पड़ोसी ने की फायरिंग, जान बचाने परिवार को घर में भीतर छुपना पड़ा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?