CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकियों के ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक, उज्जवल निकम बोले- ‘अजमल कसाब ने यहीं…’

आतंकियों के ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक, उज्जवल निकम बोले- ‘अजमल कसाब ने यहीं…’

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

Ujjwal Nikam On India Strikes in Pakistan: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकियों की एयर स्ट्राइक पर वरिष्ठ वकील और बीजेपी नेता उज्जवल निकम की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद करने पर भारतीय सेना और पीएम मोदी धन्यवाद किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान इसका जवाब देता है तो उसे बदले में भारी कीमत चुकानी होगी.

उज्जवल निकम ने कहा, “पाकिस्तान को ये करारा झटका मिलना बहुत जरूरी था. पाकिस्तान के आम आदमी को हमने टारगेट नहीं किया है. मैं पीएम मोदी और हमारी सेना का अभिनंदन करता हूं क्योंकि आज जो हमने इंटरनेशनल डिप्लोमेसी के जरिए लिमिटेड टारगेट को हिट किया है.”

‘आतंकवादियों ने यहीं ली ट्रेनिंग’

निकम ने आगे कहा, “मुंबई में आतंकी हमले में पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब ने ये कबूला था कि उसने आतंक की ट्रेनिंग मुज्जफराबाद और मुरिदके में ली थी. इसका मतलब ये है कि आतंवादियों को ट्रेनिंग मुज्जफराबाद, मुरिदके और उन ठिकानों में दी जाती थी जो हमने तबाह किए हैं.”

उन्होंने ये भी कहा, “जो इंटरनेशनल डिप्लोमेसी के जरिए हमने ये साफ कह दिया कि हमारे टारगेटेड प्लेस ही हमारे टारगेट हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि अगर भारत हमला नहीं करेगा तो हम जवाबी हमला नहीं करेंगे. इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान को ये मालूम हो गया है कि भारत किस तरह का कदम उठाना चाहता है.”

‘बहनों के सिंदूर का लिया बदला’

उज्जवल निकम ने कहा, “जहां भी ऐसे ऑपरेशंस होते हैं वह कोडवर्ड्स के जरिए ही होते हैं. ऑपरेशन सिंदूर यानि सिंदूर का हमारे कल्चर में बहुत महत्व है. आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया था इसी का बदला लेने का लिए आतंकवादियों को निशाना बनाया गया.”

‘भारत ने सोच समझकर किया अटैक’

उन्होंने आखिर में कहा, “चीन ने पाकिस्तान को खुला सपोर्ट नहीं किया है. चीन ने ये कहा है कि दहशतगर्दी खत्म होनी चाहिए, क्योंकि एक वक्त में चीन भी इसका शिकार था इसलिए चीन ने इसका खुलकर सपोर्ट नहीं किया है. भारत सरकार ने बहुत सोच समझकर लिमिटेड टारगेट अटैक किया है और अगर पाकिस्तान ने इस पर रिएक्ट किया तो ऐसी कार्रवाई होगी जिसकी कीमत उसे चुकानी होगी.”

UP Politics: सपा से निकाले जाने के बाद मनोज पांडेय बोले- मैं बागी नहीं हूं, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…
टाटा की एअर इंडिया एक्सप्रेस फिर विवादों में: DGCA ने लगाई फटकार, सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर
चीनी से मनाया जश्न, अब बनीं अफसर – पहाड़िया जनजाति की बबीता की संघर्ष से भरी सफलता की कहानी
10 साल का बहादुर बच्चा भिड़ा मगरमच्छ से, पिता की जान बचाकर बन गया हीरो
UP: दलित लड़की को उठाया… धर्म बदलकर बनाना था आतंकी, प्रयागराज से कैसे पहुंची केरल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?