CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर, जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर, जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

09 मई 2025 :

Hemkund Sahib Yatra 2025: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसे लेकर प्रशासन और भारतीय सेना की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद भारतीय सेना के जवानों ने आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य जारी रखा है. हाल ही में जवान हिमखंडों को काटते हुए हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे तक पहुंच गए हैं. गुरुद्वारे के पास पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले अरदास पढ़ी और फिर कपाट खोले. अब सेना के जवान वहीं रुककर यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं.

हेमकुंड साहिब में लंगर हॉल के समीप की बर्फ को भी साफ कर दिया गया है. सेना के जवानों ने सीढ़ी वाले मार्ग से पूरी तरह बर्फ हटा दी है, जबकि घोड़े वाले मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य अभी भी जारी है. अब तक आस्था पथ के चार प्रमुख बैंड से बर्फ हटा दी गई है. दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण जवानों को कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद वे पूरी तत्परता से लगे हुए हैं.

25 मई से शुरू हो रही यात्रा

हालांकि यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ 17 दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन कई व्यवस्थाएं अभी भी अधूरी हैं. पुलना से घांघरिया तक पेयजल, बिजली और संचार सेवाएं अभी बहाल नहीं हो पाई हैं. गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन बैली ब्रिज का कार्य भी देरी से चल रहा है. 5 मार्च को पुराने मोटर पुल के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के बाद नया बैली ब्रिज बनाना शुरू किया गया था, लेकिन दो महीने बाद भी अभी तक केवल ढांचा ही तैयार हो पाया है. घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के लिए आवश्यक पुल न होने से लोडिंग कार्य प्रभावित हो रहा है.

घांघरिया के होटल व्यवसायी खाद्य सामग्री नहीं पहुंचा पा रहे हैं. गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार, घांघरिया गुरुद्वारे में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सेना के सहयोग से पैदल मार्ग को जल्द ही बर्फ से मुक्त कर दिया जाएगा.

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी का कहना है कि बैली ब्रिज निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही एप्रोच रोड का कार्य भी शुरू किया जाएगा. प्रशासन और स्थानीय संगठन यात्रा मार्ग को सुचारु बनाने में जुटे हैं ताकि 25 मई से शुरू होने वाली यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.

Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली
पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार
OMG : बदमाशों को दी सुपारी, ट्रेन में पति को मरवा दी गोली, “मुस्कान” से कम नहीं है लखीसराय की “आरती”
BTech Student Death During Stunt: रील बनाते वक्त गई जान, बाइक फिसली और खत्म हो गया एक सपना
‘ये लो मेरी शादी का कार्ड, बारात में चलना है…’, तभी दुल्हन को आया एक फोन, दूल्हे की मिली ऐसी खबर, निकल गई चीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?