CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकवाद के खिलाफ भारत का बड़ा फैसला, हमले को मानेगा युद्ध

आतंकवाद के खिलाफ भारत का बड़ा फैसला, हमले को मानेगा युद्ध

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ताबड़तोड़ हमला किया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान ने देश के 26 जगहों पर हमला करने की कोशिश की. अब भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया दिखाने का फैसला किया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. और जवाब भी उसी तरह से दिया जाएगा.

पिछले 3 दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष तेज होता जा रहा है. पाकिस्तान ताबड़तोड़ तरीके से भारत पर हमला कर रहा है. भारत सरकार का कहना है कि उसकी ओर से जो कार्रवाई की जा रही है वो पाकिस्तान के हमले के बदले में की जा रही है.

लगातार हम हमला कर रहा पाकिस्तानः भारत

इस बीच भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने यह तय कर लिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ किसी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भविष्य में किसी भी आतंकवादी गतिविधि को भारत के खिलाफ जंग माना जाएगा. और इस तरह की गतिविधि का जवाब भी उसी अंदाज में दिया जाएगा.

इससे पहले भारत ने आज शनिवार को बताया कि पाकिस्तान लगातार हम पर हमला कर रहा है. भारत की ओर से पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों के जरिए पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को नाकाम कर दिया गया है.भारतीय सेना ने यह भी बताया कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर रहा है जो स्थिति को और तनावपूर्ण करने के उसके आक्रामक इरादे का संकेत देते हैं.

पहलगाम हमले के बाद खराब हुए रिश्ते

पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. आतंकवादियों ने पर्यटकों को मारने से पहले उनके नाम और धर्म के बारे में जानकारी हासिल की थी. फिर उन्हें गोली मारी गई. इस आतंकी हमले के बाद भारत में खासा रोष देखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि हम इसके दोषियों को कल्पना से परे सजा देंगे.

इस आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 ठिकानों पर हमला कर आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. इस हमले में पाकिस्तान को खासा नुकसान हुआ और कई खूंखार आतंकी मिट्टी में मिल गए. इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत पर हमले की कोशिश की, लेकिन शानदार सुरक्षा प्रणाली के लिए सेना पड़ोसी मुल्क के हर हमले को नाकाम करने में कामयाब रहा. भारत पिछले 3 दशकों से आतंकवादी घटनाओं से परेशान रहा है और अब भारत ने इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला लिया है.

घर में चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी ने चोरों का प्लान ऐसे किया फेल…
शांति नगर भिलाई निवासी अजीत प्रताप सिंह का सेक्टर-9 ICU में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
सीएम योगी के निरीक्षण के दौरान सड़क पर दिखा सांड, 14 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, दो बेलदार सस्पेंड
नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन
बागपत में पुलिस कांस्टेबल ने युवक को सड़क पर पीटा….

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?