CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शहबाज ने अमेरिका के सामने फिर फैलाए हाथ, कश्मीर पर मध्यस्थता के ऑफर का किया स्वागत

शहबाज ने अमेरिका के सामने फिर फैलाए हाथ, कश्मीर पर मध्यस्थता के ऑफर का किया स्वागत

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मई भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, जिसकी तहत भारतीय सेनाएं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं. भारत ने 7 मई से पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ जैसी कार्रवाई की है, उसके बाद पड़ोसी मुल्क के होश उड़ चुके हैं. पाकिस्तान सीमापार से गोलीबारी करके बेकसूर नागरिकों को निशाना बना रहा है. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान में हवाई हमले कर उसके सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है

, जिसके बाद पड़ोसी मुल्क की कमर टूट चुकी है.भारत ने शर्तों पर किया सीजफायरभारत ने अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ सीजफायर किया है और साफ कर दिया है कि उकसावे की किसी कार्रवाई का उसी की जुबान में जवाब दिया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों देशों के बीच सीजफायर होने पर खुशी जाहिर की है. अमेरिके के उपराष्टपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेतत्व से बातचीत की है. इसके बाद भारत अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ सीजफायर करने को राजी हुआ है.उधर, पाकिस्तान ने रविवार को कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑफर का स्वागत किया है.

इस्लामाबाद ने इसे एक लंबा विवाद बताया, जिसका दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि भारत कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता को स्वीकार न करने के अपने पुराने रुख पर कायम है. भारत का साफ तौर पर मानना है कि यह दो देशों के बीच का मुद्दा है और इस मसले पर किसी भी तीसरे की दखल मंजूर नहीं है.कश्मीर पर मध्यस्थता का ऑफरइससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह कश्मीर विवाद का समाधान खोजने के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, जिसे उन्होंने ‘हज़ार साल’ से चल रहा मुद्दा बताया. ट्रंप की यह टिप्पणी उनके उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता करवाया है.

सीजफायर वार्ता में ‘अमेरिका की ओर से निभाई गई भूमिका’ की सराहना करते हुए पाकिस्तान सरकार ने एक बयान में कहा, ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से जम्मू और कश्मीर विवाद के समाधान के लिए प्रयासों का समर्थन करने की इच्छा जताने की भी सराहना करते हैं, यह एक लंबा मुद्दा है जिसका दक्षिण एशिया और उसके बाहर शांति और सुरक्षा पर गहरा असर है.’इस्लामाबाद ने आगे जोर देकर कहा, ‘सरकार फिर से दोहराती है कि जम्मू और कश्मीर विवाद का कोई भी न्यायसंगत और स्थायी समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक होना चाहिए और कश्मीरी लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.’ सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम पर सहमति जताने के लिए पाकिस्तान की तारीफ की और इसे ‘ऐतिहासिक और साहसी फैसला’ बताया और समझौते को संभव बनाने में अमेरिका की भूमिका पर गर्व जताया.फिर गिड़गिड़या पाकिस्तानउन्होंने कहा, ‘इसके अलावा मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि क्या ‘हज़ार साल’ के बाद कश्मीर के मामले में कोई समाधान निकाला जा सकता है.

भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें!!!’. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के समझौते के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच व्यापक मुद्दों- जिनमें कश्मीर, जल बंटवारा और अन्य विवादास्पद मामले शामिल हैं, का भी समाधान किया जाना चाहिए.

Guru Ghasidas University portal hacked : परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल
Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला उपमुख्यमंत्री
दर्दनाक हादसा : टायर फटने से पलट गई कार, अनियंत्रित हो नाला में जा गिरी, दो महिला और बच्चे समेत 5 की मौत, एक घायल
हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण और सबसे अहम- एक अनुभव : सुनील शर्मा
Saharanpur Village Clash : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: झींवरहेड़ी गांव में दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी से दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?