CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : घर के बाहर सो रहीं दो महिलाओं को सूंड से पटक कर मार डाला, धान की फसल भी तबाह

CG खबर : घर के बाहर सो रहीं दो महिलाओं को सूंड से पटक कर मार डाला, धान की फसल भी तबाह

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में घर के बाहर सो रहे लोगों पर हाथी ने हमला कर दिया। अलग-अलग घर की दो महिलाओं को हाथी ने कुचल दिया। हमले में दोनों की की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण जख्मी है।

Contents
  • हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी
  • सूंड से महिला को उठाकर पटका, मौत
  • गर्मी के चलते बाहर सो रहे थे
  • 21 हाथियों का दल कर रहा विचरण

इसके अलावा हाथी ने धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा गया।

हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी

हाथी ने पहले खेत में धान की फसलों का चट किया इसके बाद वह आगे गांव के अंदर घुस गया। यहां भदरापारा निवासी सुशीला यादव (30 साल) अपने पति घसिया राम यादव के साथ घर के बाहर सो रही थी।

बताया जा रहा है कि, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। मिट्टी का मलबा घसिया राम यादव के सिर पर पर गिरा, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता पर हमला कर दिया।

जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घसिया राम का इलाज चल रहा है।

सूंड से महिला को उठाकर पटका, मौत

इसके बाद भदरापारा गांव में ही हाथी आगे बढ़ा और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा (45 साल) को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

गर्मी के चलते बाहर सो रहे थे

इस मामले में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि, यह हाथी जशपुर जिले की ओर से आया था। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। गर्मी के चलते गांव के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हाथी ने हमला किया है।

21 हाथियों का दल कर रहा विचरण

बता दें कि, लैलूंगा वन परिक्षेत्र में 21 हाथियों का दल पहाड़ लुड़ेग और सलखिया की ओर विचरण कर रहा है। इसलिए आसपास के गांव में वन विभाग की टीम मुनादी करा रही है। ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर जाने से मना किया गया है।

गाजीपुर में प्रोटोकॉल तोड़ मेडिकल छात्रों से मिले सीएम योगी, फोटो सेशन भी कराया
Chhattisgarh Administrative Reshuffle : राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी तय, कई कलेक्टर-एसपी की छुट्टी तय…!
Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच
बैडमिंटन खेलते हुए डॉक्टर को हार्ट अटैक, एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था – ‘पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे’
High-Level Bridge : बगीचा-रेंगले मार्ग पर राजपुरी नाला में 9 करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund school protest
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Mahasamund school protest

Jagdalpur hospital negligence
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था

Jagdalpur hospital negligence

Mahasamund Gambling Raid
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Mahasamund Gambling Raid

Police transfer list : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

Police transfer list

Rawatpura University fraud allegations
Rawatpura University fraud allegations : छात्रों ने खोला मोर्चा

Rawatpura University fraud allegations

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?