CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला

मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

सीजी भास्कर 12 मई दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 2018 में बवाना इलाके में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या की साजिश रचने के मामले में मॉडल एंजल गुप्ता समेत छह आरोपियों को दोषी ठहराया है. उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने मृतका के पति को मुख्य दोषी ठहराया है, जो एंजल गुप्ता (शशिप्रभा) के साथ रिलेशनशिप में था. मृतका का नाम सुनीता था. सुनीता को अपने पति मंजीत सेहरावत के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की भनक लग गई थी.बस इसी को लेकर मंजीत, एंजल गुप्ता और उसके पिता ने साजिश रची.

दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा, जिन्होंने सुनीता को गोली मारकर उसकी हत्या कर डाली. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) धीरेंद्र राणा ने मृतका के पति मंजीत सेहरावत और उसकी प्रेमिका एंजल गुप्ता सहित छह आरोपियों को स्कूल शिक्षिका सुनीता की हत्या की साजिश रचने के अपराध में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई.पुलिस के मुताबिक, 38 साल की सुनीता सोनीपत जिले के फिरोजपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में टीचर थीं. साल 2016 में सुनीता को मंजीत के अवैध संबंधों के बारे में पता चला. इसे लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ. मंजीत के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच तनाव रहने लगा. इसके बाद मंजीत ने अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की योजना बनाई, ताकि वो अपनी प्रेमिका और मॉडल एंजल गुप्ता से शादी कर सके.

इस साजिश में उसकी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया. इस काम के लिए दोनों ने बदमाशों को सुनीता की हत्या की 10 लाख की सुपारी दी. इसमें से 45 हजार रुपये आरोपियों के बैंक अकाउंट में एडवांस में ट्रांसफर किए गए थे.स्कूल जाते समय की गई सुनीता की हत्याफिर 29 अक्टूबर 2018 के दिन सुबह स्कूल जाते समय सुनीता जो कि स्कूल टीचर थीं, उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस दिन सुनीता की हत्या हुई, उन्हें उसी दिन स्कूल में अपने बैच के एकेडमिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना था. सुनीता के परिजनों ने हत्या के पीछे उसके पति मंजीत का हाथ होने का शक जताया था. पुलिस को सुनीता की एक डायरी भी मिली थी, जिसमें उसकी और पति की कुछ पर्सनल बातों का जिक्र था.

पति और पति की प्रेमिका से पूछताछइसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सुनीता के पति से पूछताछ शुरू की. केस की जांच में पुलिस को सुनीता के पति के अवैध संबंधों का पता चला. पुलिस ने सुनीता के पति मंजीत, उसकी प्रेमिका मॉडल एंजल गुप्ता और मॉडल के पिता को मामले में आरोपी बनाया. पूछताछ और कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि करवाचौथ पर मंजीत ने सुनीता की हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या करवा दी.7 साल बाद सुनीता हत्याकांड में फैसलामंजीत, एंजेल, राजीव सेठी के अलावा कोर्ट ने आरोपी शहजाद सैफी, विशाल उर्फ जॉनी एवं धर्मेंद्र को दोषी करार देते हुए 8 मई के दिन उम्रकैद की सजा सुनाई. इस केस में पूरे 7 साल बाद फैसला आया है. अब आरोपियों को जेल की सजा भुगतनी होगी.

“हमारी मौत का जिम्मेदार मेरा भाई है” सुसाइड नोट में लिखा है… एक ही परिवार के तीन लोगों का लहुलुहान मिला शव, हत्या या आत्महत्या….जांच में जुटी पुलिस
भिलाई में जबरन दोनों बेटियों को घर से निकाल मां ने कर लिया Suicide, ऑटो चालक पिता की दो साल पहले ही हो चुकी है मौत, पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी पूजा
Online Payment Fraud : स्क्रीनशॉट दिखाकर करता रहा पेमेंट, 5 महीने में व्यापारी से 17 लाख की ठगी
मेरठ: नहीं पसंद आई पति की बढ़ी हुई दाढ़ी , कटवाने से किया इनकार तो क्लीन सेव वाले देवर संग हुई फरार
सनसनीखेज वारदात: लखनऊ में भांजे ने की मामा की हत्या, इलाके में दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Student Suicide Case : अफवाहों ने ली छात्रा की जान, लेक्चरर से जोड़कर नाम उछालने से टूटी हिम्मत

02/04/2026
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

प्रभारी मंत्री के पैरों में गिरा पिता… बेटी को तीन तलाक देकर छोड़ा, दामाद ने जबरन गर्भपात कराया

03/04/2025
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Fraud in the name of digital arrest : रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी, 7 दिन तक बनाया बंधक

30/04/2026
अपराधभिलाई-दुर्ग

Drunk Driving Crackdown Bhilai : नशे में स्टेयरिंग थामने वाले 24 चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

21/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?