CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस की वर्दी पहनकर भौकाल दिखा रहे थे दो नटवर लाल, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

पुलिस की वर्दी पहनकर भौकाल दिखा रहे थे दो नटवर लाल, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। दो फर्जी पुलिस वालों को लोगों के ऊपर रौब दिखाना भारी पड़ गया। ये दोनों गांव वालों पर वर्दी का रौब झाड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन, लोगों ने उनके हाव-भाव से थोड़ा शक हुआ। जब उन्होंने पूछताछ करने की कोशिश की तो फर्जी पुलिसकर्मी ठीक से जवाब नहीं दे पाए।

जिसके बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनका बिल्ला भी छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है।

ये घटना अलीगढ़ के थाना दादों के नगला खन्जी की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दो फर्जी पुलिसकर्मी ग्रामीणों के साथ दादागीरी करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उनकी लोगों के साथ बहस होने लगी। गांव वालों को उनकी वर्दी और बातचीत करने के हाव-भाव देखकर मामला गड़बड़ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने दोनों से पूछताछ करना शुरू कर दिया। जिसके बाद फर्जी पुलिस वाले घबरा गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगे।

फर्जी पुलिसवाला बनकर रौब जमाने की कोशिश

गांववालों को जैसे ही समझ आया कि ये दोनों फर्जी हैं और मामला संदिग्ध दिख रहा है तो उन्होंने दोनों को घर लिया और उनके बिल्ले भी छीन लिए। उन्हें घेर लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल दादो थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब दोनों से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। दोनों फर्जी पुलिसवाले बनकर आम नागरिकों पर रौब जमाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान प्रमोद कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई, जो थाना अकराबाद क्षेत्र अलीगढ के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों फर्जी पुलिसकर्मियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुणे की लॉ स्टूडेंट को बंगाल पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट… सोशल मीडिया पर शेयर किया था आपत्तिजनक वीडियो
50 हजार का कर्ज बना जानलेवा बोझ, युवक की सुसाइड के बाद 3 पर केस दर्ज…
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर करारी चोट! राजौरी में मिला आतंकी ठिकाना, पुंछ में SIA का एक्शन
बड़ी Surgery : जल्द निकलेगी छत्तीसगढ़ में SP-कलेक्टर ट्रांसफर लिस्ट, आधा दर्जन जिलों के डीएम-एसपी के चेंज होने की चर्चा, दीपावली के पहले या बाद..❗
बिना बैंक जाए दिलाया लोन, पढ़े-लिखे बने शिकार: रायपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर से 36 लाख की ठगी, 140 लोगों को फंसाने वाला गिरोह बेनकाब…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Utai Police Action: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार/ प्रतिकात्मक इमेज
Utai Police Action : मुक्तिधाम रोड पतोरा में अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त

Utai Police Action : दुर्ग जिले के उतई…

Short Circuit Fire
Short Circuit Fire : केशकाल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परीक्षा के दौरान मची अफरा-तफरी 

सीजी भास्कर, 13 जून : केशकाल स्थित महेश…

Summer Urad Farming
Summer Urad Farming : ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती से बदली किसानों की तस्वीर

सीजी भास्कर, 13 जून : ग्रीष्मकालीन उड़द की…

दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार…

U-19 Women Cricket Team 
U-19 Women Cricket Team  : छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 13 जून :  छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली…

You Might Also Like

देश-दुनिया

उत्तराखंड में अफसरों की लापरवाही का बुरा हाल, सीएम के निर्देशों को भी किया नजरअंदाज

10/04/2025
राजनीतिराज्य

उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला: ‘छिपा एजेंडा’, हिंदी को अनिवार्य करने के खिलाफ 7 जुलाई को ‘आजाद मैदान’ में हुंकार

26/06/2025
देश-दुनिया

Gen Z Resistance POK: मुफ्ती का बयान, भारत-पाकिस्तान दोनों के लिए चेतावनी

03/10/2025
NGT Asbestos Sheet Case
देश-दुनिया

NGT Asbestos Sheet Case : स्कूलों में एस्बेस्टस शीट के उपयोग पर फिलहाल रोक नहीं, केंद्र और CPCB से छह माह में रिपोर्ट मांगी

03/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?