CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG-SET का 10 महीने बाद भी नहीं आया रिजल्ट:इस बीच 2 बार हो गए UGC-NET एग्जाम; 1 लाख से युवा परेशान; PHD-नौकरी पर असर

CG-SET का 10 महीने बाद भी नहीं आया रिजल्ट:इस बीच 2 बार हो गए UGC-NET एग्जाम; 1 लाख से युवा परेशान; PHD-नौकरी पर असर

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई |

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा यानी CG SET 2024 को लेकर परीक्षार्थियों के सब्र का इम्तिहान लंबा होता जा रहा है। नोटिफिकेशन जारी हुए 1 साल और परीक्षा हुए 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है।

5 मार्च 2024 को सेट की परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ था। 21 जुलाई 2024 को परीक्षा ली थी, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ। व्यापमं की ओर से इसे लेकर एक सूचना जारी की गई और दिव्यांग अभ्यर्थियों से उनके दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी गई है।

इस देरी से 1 लाख से ज्यादा युवाओं की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं, जो इस परीक्षा के जरिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे थे। रिजल्ट नहीं आने की वजह से PHD और नौकरी में खासा असर पड़ सकता है।

अभ्यर्थी बोले- व्यापमं एग्जाम लेने के काबिल नहीं

गणित विषय से CG SET का एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी इंद्रजीत साहू का कहना है कि 10 महीने बीतने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं करना इस बात का सबूत है कि व्यापमं एग्जाम लेने के काबिल नहीं है। व्यापमं के अधिकारियों ने भी रिजल्ट को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने के बाद कम से कम जुलाई महीने में आने वाली वैकेंसी में अप्लाई करने लायक वे होंगे। इसी तरह बिलासपुर से आए मनीष पटेल ने कहा कि परीक्षा को साल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। उसका रिजल्ट निकालने में आखिर इतनी देरी क्यों।

उन्होंने बताया कि नेशनल लेवल की यूजीसी नेट की परीक्षा इन 10 महीनों में 2 बार हो गई और तीसरी बार एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया, लेकिन छत्तीसगढ़ व्यापम की ये देरी समझ से परे है।

मॉडल आंसर से जगी उम्मीद, फिर से आई मायूसी

पिछले महीने छत्तीसगढ़ व्यापम ने पेपर-1 के मॉडल आंसर जारी किए थे। इससे उम्मीद बनी थी कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक नतीजे आ जाएंगे, लेकिन मार्च भी निकल गया। अप्रैल भी आधा बीत चुका है, रिजल्ट अब तक नहीं आया।

हर दिन परीक्षार्थी पोर्टल पर लॉगिन करके देख रहे हैं कि शायद आज कुछ अपडेट हो, लेकिन उन्हें सिर्फ ‘जल्द ही जारी किया जाएगा’ जैसा मैसेज ही देखने को मिल रहा है। अभ्यर्थियों ने इस पूरे एग्जाम का टाइमलाइन भी बताया है।

CG SET एग्जाम का टाइमलाइन

5 मार्च 2024: CGSET 2024 का विज्ञापन प्रकाशित।

13 मई – 9 जून 2024: आवेदन की समयसीमा।

7 जुलाई 2024: प्रारंभिक संभावित परीक्षा तिथि घोषित।

10 मई 2024 की अधिसूचना: सुधार सुविधा (10–12 जून) व नई संभावित तिथि 27 जुलाई 2024 घोषित।

15 जुलाई 2024: परीक्षा की पुष्टि 21 जुलाई 2024 को हुई, एडमिट कार्ड जारी।

23 जुलाई 2024: उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 15 नए विषय SET में जोड़े गए।

4 सितंबर 2024: कुछ विषयों के मॉडल उत्तर जारी; शेष उत्तर बाद में।

24 फरवरी 2025: CGVYAPAM ने ऑनलाइन एग्रीमेंट समाप्त होने की बात कहकर पेपर-1 परिणाम में देरी की सूचना दी।

6 मार्च 2025: पेपर-1 के मॉडल उत्तर जारी हुए; आपत्ति के लिए 13 मार्च तक समय।

14 मई 2025: दिव्यांगता का प्रकार पूछा गया, 17 मई 2025 तक समय दिया गया

UGC-NET दो बार हो गई, CG SET का कोई अता-पता नहीं

इस दौरान UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 2 बार आयोजित हो चुकी है, और उसका रिजल्ट भी आ गया है। ऐसे में राज्य स्तर पर होने वाली CG SET को लेकर देरी पर सवाल उठना लाजिमी है। परीक्षार्थियों का कहना है कि जब नेशनल लेवल पर प्रोसेस इतना फास्ट हो सकता है, तो छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में इतनी देरी क्यों?

19 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा, डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन

CG SET 2024 में 19 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें प्रमुख विषय थे:

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • राजनीति विज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र
  • भूगोल
  • गणित
  • जीवन विज्ञान
  • फिजिकल साइंस
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन
  • कॉमर्स
  • विधि
  • संस्कृत
  • मनोविज्ञान
  • लाइब्रेरी साइंस
  • फिजिकल एजुकेशन
  • होम साइंस
  • केमिकल साइंस

करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 1 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे थे।

रिजल्ट नहीं आया तो पीएचडी और नौकरी दोनों पर असर

CG SET सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि पीएचडी एडमिशन में भी इसका बड़ा रोल होता है। पिछले साल रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सितंबर-अक्टूबर में पीएचडी के लिए आवेदन मांगे थे।

अगर CG SET का रिजल्ट उस समय आ गया होता, तो कई छात्र-छात्राओं को पीएचडी का मौका मिल सकता था। अब जब आने वाले महीनों में अन्य विश्वविद्यालय भी पीएचडी के लिए आवेदन लेने वाले हैं, तब भी CG SET का रिजल्ट नहीं आया तो कई लोग फिर चूक जाएंगे।

Tomato Farming : खेती में अपनाई नई तकनीक, 2 एकड़ टमाटर से शाहिद ने कमाए लाखों रुपये
RI-PATWARI’S TRANSFER : 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग
Sevagram Assembly Row : सेवाग्राम पर विधानसभा में सियासी घमासान, अजय के बयान पर भड़के भूपेश 
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप
लापता युवक का मिला शव, दोस्त के साथ गया था, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Electric Scooter Fire
Korba Electric Scooter Fire : चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

Korba Electric Scooter Fire : लगातार ऐसी घटनाओं…

BSP Privatization Row
BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद

BSP Privatization Row : BSP के निजीकरण की…

Raipur Tribal Exhibition 2026
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प

Raipur Tribal Exhibition 2026  :इस आयोजन का उद्देश्य…

Highway Pickup Accident
Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार

Highway Pickup Accident : पुलिस हाईवे पर लगे…

Murder Accused Wife Seeks Security
Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Murder Accused Wife Seeks Security :आरोपी की पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?