CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग यूनिवर्सिटी में बंद हुआ सुविधा केंद्र:दूसरी दुकानों से ज्यादा रेट पर काम, शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने कराया बंद

दुर्ग यूनिवर्सिटी में बंद हुआ सुविधा केंद्र:दूसरी दुकानों से ज्यादा रेट पर काम, शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने कराया बंद

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई |

दुर्ग जिले में स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिसर के अंदर छात्र सुविधा केंद्र में स्टूडेंट्स से ज्यादा पैसे लेकर काम किया जा रहा था। मीडिया में खबर आने के बाद जैसे ही ये मामला विवादों में आया विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उस दुकान को बंद करा दिया।

आपको बता दें कि दुर्ग विश्वविद्यालय भवन के बाहर लगभग दर्जन भर से अधिक फोटो कॉपी और ऑनलाइन फार्म भरने की दुकान संचालित हैं। इसके बाद भी पिछले लगभग एक साल से विश्वविद्यालय परिसर के अंदर एक छात्र सुविधा केंद्र संचालित हो रहा था।

इस छात्र सुविधा केंद्र में बाहर स्थित दुकानों से अधिक दर पर विद्यार्थियों का काम किया जाता था। इससे जब छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत कर मुद्दे को उठाया तो विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस छात्र सुविधा केंद्र को लीगल बताते हुए यह दावा किया कि यह छात्र सुविधा को देखते हुए खोला गया था।

आप नेता जसप्रीत सिंह ने जब इसे लेकर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय और दुर्ग कलेक्टोरेट में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी तो दोनों ने अलग-अलग जानकारी भेजी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में विश्वविद्यालय परिसर के अंदर खोली गई इस दुकान को बंद कराया।

आरटीआई में दे रहे गोलमोल जवाब

जसप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की सच्चाई जानने के लिए दुर्ग विश्वविद्यालय और दुर्ग कलेक्टोरेट में आरटीआई लगाकर छात्र सुविधा केंद्र के बारे में जानकारी मांगी थी। विश्वविद्यालय ने जवाब में उस समय जारी एक प्रेस विज्ञप्ति को ही उठाकर दे दिया। वहीं दुर्ग कलेक्टोरेट से जवाब मिला कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने उपलब्ध नहीं कराई है।

बिना टेंडर दुकान देकर किराया खा रहे अधिकारी

आप नेता जसप्रीत सिंह का कहना है कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय प्रबंधन को दुकान आवंटन करने के लिए एक निविदा बुलानी चाहिए थी। इसके लिए राज्य शासन से अनुमति भी नहीं ली गई है। जसप्रीत का आरोप है कि ये लोग एक लाख रुपए महीना दुकान से किराया लेकर उसका आपस में बंदरबांट कर रहे हैं।

छात्र हित में संचालित हो रहा सुविधा केंद्र

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि जो छात्र सुविधा केंद्र विश्वविद्यालय परिसर में संचालित हो रहा है वो छात्र हित को देखते हुए चल रहा है। यदि कोई यह शिकायत करता है कि वहां बाहर की दुकानों से अधिक दर लिया जा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रही बात दुकान की तो इस दुकान के लिए कोई निविदा नहीं जारी की गई है। यह दुकान एलएसपीएल (लर्निंग स्पाइरल प्रालि.) नाम की संस्था जो विश्वविद्यालय के अन्य कार्य देखती है, उसी के द्वारा उसको आवंटित जगह पर संचालित की जा रही है।

State Tax Assistant Commissioner Transfer : वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव
Salman Khan’s next film has a mega plan : ईद 2027 पर होगा बड़ा धमाका
Ambikapur Railway Expansion: अंबिकापुर स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म के निर्माण की शुरुआत, गुड्स यार्ड बंद होने से परियोजना को मिली रफ्तार
नए मंत्रियों के नाम तय:आज रायपुर आएंगे संगठन मंत्री, कल प्रभारी का दौरा; आखिरी दौर की बातचीत के बाद लिस्ट होगी जारी
BJP नेता का दबदबा? बेटे की करतूत पर केस खत्म करने की ऑडियो क्लिप वायरल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

डूबती लड़की की जान बचाने वाले सिपाही का होगा सम्मान: कमिश्नर देंगे ₹1000 का नकद पुरस्कार

फतेहपुर : जान जोखिम में डालकर एक लड़की…

गर्लफ्रेंड को iPhone दिलाने के लिए चोरी: नागपुर के लड़कों ने 6.5 लाख के नल चुरा लिए |

नागपुर: लोकप्रिय कहावत "प्रेम और युद्ध में सब…

Showroom Fire : देखते ही देखते आग का गोला बना शोरूम, छत से छत जोड़कर बचाई गई लोगों की जान

सीजी भास्कर, 05 जून। इंदौर में शुक्रवार को…

Shreyas Iyer T20 Captain
Shreyas Iyer T20 Captain : टी20 टीम से सूर्यकुमार की छुट्‌टी, अब अय्यर बनाएंगे टीम इंडिया को श्रेयस

सीजी भास्कर, 05 जून : आयरलैंड और इंग्लैंड…

West Bengal Politics
West Bengal Politics : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह! विधायकों की बगावत के बाद सांसदों पर भी नजर, ममता बनर्जी ने बुलाई अहम बैठक

सीजी भास्कर, 05 जून : पश्चिम बंगाल की…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, घर में मचा कोहराम, पुलिस ने जब्त किया ट्रक, चालक फरार

22/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में शासकीय नाला को पाट कर जमीन कब्जा, कॉलोनाईजर की कंप्लेन बाद निगम में 3 घंटे चली बैठक, होगा केडिया नाला का सीमांकन

08/04/2025
Chhattisgarh High Court
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court : पदोन्नति के बाद अचानक बदला आदेश, हाईकोर्ट ने डिमोशन पर लगाई रोक, विभाग से मांगा जवाब

19/01/2026
छत्तीसगढ़

Sarnath Express cancellation: दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस ठंड में 66 दिन तक नहीं चलेगी

16/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?