CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने की CM भजनलाल शर्मा की तारीफ, बताया ‘कलयुग का देवता’, जानें पूरा मामला

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने की CM भजनलाल शर्मा की तारीफ, बताया ‘कलयुग का देवता’, जानें पूरा मामला

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक श्रवण कुमार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शान में कसीदे पढ़ते नजर आए।

Contents
  • दिग्गज नेताओं में होती है गिनती
  • प्राण त्यागने की दी थी धमकी
  • सीएम भजनलाल को कहा शुक्रिया
  • 1092 करोड़ का बजट जारी किया

उन्होंने सीएम भजनलाल को कलयुग का देवता बताया है। दरअसल, उनके विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए शुरू की जाने वाली परियोजना का बजट जारी किए जाने पर उन्होंने सीएम का धन्यवाद किया।

झुंझनू जिले की सूरजगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने कहा, “जो काम आपने कर दिया वह कोई दूसरा नहीं कर सकता. मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा.” दरअसल, ये सारी बात उन्होंने फोन पर की. स्पीकर पर की गई इस बातचीत का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

दिग्गज नेताओं में होती है गिनती

बता दें कि श्रवण कुमार की गिनती वरिष्ठ विधायकों में होती है. वह पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं. दरअसल, झुंझुनू जिले कि जिस सूरजगढ़ सीट से वह विधायक चुने जाते हैं, वहां पानी की जबरदस्त किल्लत है. रेगिस्तानी इलाका होने की वजह से वहां खेती को पानी नहीं मिलता है और साथ ही पेयजल की भी काफी दिक्कत होती है.

प्राण त्यागने की दी थी धमकी

बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने का वादा किया था. उन्होंने पानी की समस्या को विधानसभा में भी जोर-शोर से उठाया था।

विधानसभा में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर नहीं कर सका तो 2026 में प्राण त्याग दूंगा. विधानसभा में दी गई उनकी यह धमकी चर्चा का विषय बनी थी.

सीएम भजनलाल को कहा शुक्रिया

वहीं राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली बीजेपी की मौजूदा सरकार ने झुंझुनूं व आसपास में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए कुंभाराम जल परियोजना शुरू किए जाने का फैसला किया. इस परियोजना को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई थी.

1092 करोड़ का बजट जारी किया

भजनलाल शर्मा सरकार ने दो दिन पहले ही इस परियोजना के लिए बजट जारी कर दिया था. भजनलाल शर्मा सरकार ने सूरजगढ़ व आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए कुंभाराम परियोजना को लेकर 1092 करोड़ रुपये का बजट जारी किया.

अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए शुरू की जाने वाली परियोजना का बजट जारी होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक श्रवण कुमार ने सीएम भजनलाल शर्मा का आभार जताने के लिए उन्हें फोन किया था.

बालोद में नशेड़ी युवक ने महिला के घर में घुसने की कोशिश की, मोहल्लेवालों की मदद से पकड़ा गया
पिता ने 2 नाबालिग बेटियों का किया यौन उत्पीड़न, मिली 6 साल जेल की सजा
Ambulance Dead Body : हाईवे पर मचा हड़कंप, चलती एंबुलेंस से स्ट्रेचर समेत फेंका शव
“Mother’s Pride Year 2026”: मातृशक्ति सम्मान का ऐतिहासिक संकल्प
MIC बैठक में टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला: रायगढ़ में 710 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 48 वार्डों में सफाई अभियान तेज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vehicle Theft :  शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद
Vehicle Theft :  शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद

बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी…

Ambuja Cement Plant Theft :  अंबुजा सीमेंट प्लांट में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार
Ambuja Cement Plant Theft :  अंबुजा सीमेंट प्लांट में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

अंबुजा सीमेंट प्लांट में लोहे का सामान चोरी …

Takhatpur Politics : अघरिया से आशीष सिंह ने फूंका सियासी बिगुल, विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा शक्ति प्रदर्शन
Takhatpur Politics : अघरिया से आशीष सिंह ने फूंका सियासी बिगुल, विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा शक्ति प्रदर्शन

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर तखतपुर विधानसभा…

Instagram Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, गिरफ्तार
Instagram Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेलिंग…

Assam Flood  :  बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये 
Assam Flood  :  बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये 

सीजी भास्कर, 10 अगस्त : असम में बाढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?