CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (19 मई, 2025) को पटना के कृषि भवन में नवनियुक्त 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग में यह भर्ती हुई है।

खास बात यह है कि इसमें 150 महिलाएं हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी और जयंत राज के अलावा कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र देने के बाद बिहार के किसानों को सुदृढ़ बनाने के लिए नीतीश कुमार ने कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आरा (भोजपुर) में 144.72 करोड़ रुपये की लागत से ‘कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय’ के काम की शुरुआत की। साथ ही 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया।

‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की हुई शुरुआत

दूसरी ओर किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी मुख्यमंत्री ने शुरुआत की। कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि इस ऐप से किसान विभिन्न योजनाओं को जान सकेंगे।आवेदन से लेकर स्थिति तक को देख सकते हैं। स्वीकृति और पुष्टि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी आसानी से मिलेंगी।

इस ऐप की यह विशेषता है कि इसमें किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की व्यवस्था की गई है। इसमें किसान को प्राप्त सभी लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान आदि की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पौधा संरक्षण सलाह, फसलों के बाजार मूल्य, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिहार कृषि रेडियो, मौसम संबंधित जानकारी आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी।

साथ ही सीएम द्वारा कृषि भवन परिसर में 23 किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर खरीफ महाभियान 2025 की शुरुआत भी की गई। इन वाहनों के माध्यम से योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने के तरीकों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

King Cobra Ka Video : किंग कोबरा को बच्चे की तरह शांत कर दिया, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
बिहार में बैन है शराब, अब ‘ताड़ी’ पर छिड़ी बहस, चिराग पासवान ने जो कहा, उससे जानना चाहिए
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे
Breaking News : कोयला-महादेव सट्टा नहीं शराब घोटाले से जुड़े हैं ED छापे के तार, भिलाई से दिल्ली तक मचा बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर अजय चौहान, ट्रांसपोर्टर संदीप सहित गब्बर के ठिकाने भी खंगाल रही ईडी
Nepal Gen-Z : तनाव ..हिंसा. आगजनी…  नेपाल में दोबारा भड़क उठा Gen-Z आंदोलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?