CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हेमकुंड साहिब के लिए आज से हेली ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें- किराया और जरूरी जानकारी

हेमकुंड साहिब के लिए आज से हेली ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें- किराया और जरूरी जानकारी

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई 2025। उत्तराखंड में सिख श्रद्धालुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी दिन से गोविंदघाट से घांघरिया तक हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी, जो पवन हंस एविएशन के माध्यम से संचालित की जाएगी।

हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू-काडा) और आईआरसीटीसी ने मिलकर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की है।

हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 19 मई दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. यह सेवा 25 मई से 22 जून 2025 तक के लिए उपलब्ध रहेगी. बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जा सकती है।

वेबसाइट पर पंजीकरण होगा जरूरी

यू-काडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर यात्रा पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

बिना पंजीकरण के टिकट बुकिंग मान्य नहीं होगी. किराये की बात करें तो गोविंदघाट से घांघरिया तक एक यात्री का दोनों तरफ का कुल किराया 10080 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग या उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है जो दुर्गम पहाड़ी मार्गों पर पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं. हेलिकॉप्टर सेवा प्रतिदिन गोविंदघाट और घांघरिया के बीच कई उड़ानों के माध्यम से संचालित होगी। यात्रियों को यात्रा तिथि से पूर्व मौसम की जानकारी और सेवा की स्थिति की जानकारी वेबसाइट या संबंधित हेल्पलाइन से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

हर वर्ष हजारों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा करते हैं. हेली सेवा से उन्हें राहत मिलने के साथ ही समय की भी बचत होती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग करें और दलालों से सावधान रहें इस प्रकार, हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अब अधिक सुविधा और व्यवस्था के साथ अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में मॉनसून का कहर: रायपुर में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट..
CG में “बाके बिहारी की देख जटा….” वर्दी में थिरके SP साहब, देखिए विडियो वायरल, तरह तरह की प्रतिक्रियाएं
छत्तीसगढ़ में मस्जिदों के आय-व्यय का लेखा-जोखा अनिवार्य, हर रुपये का देना होगा हिसाब…
दुर्ग: मामूली विवाद में बेटा बना हत्यारा, पिता को ईंट से मारकर ली जान
बागपत में पुलिस कांस्टेबल ने युवक को सड़क पर पीटा….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath’s statement on mafias : माफियाओं पर गरजे योगी, कहा- कानून के डर से अब उनका अस्तित्व खत्म हो गया

सीजी भास्कर, 05 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Gajendra Yadav tree plantation program : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वृक्षारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा…

Coal Scam
Coal Scam : फर्जी जीएसटी बिल से चल रहा था कोयले का खेल, 15 टन से ज्यादा कोयला जब्त, तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। भिलाई में अवैध कोयला…

Khan Sir
Khan Sir : खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- पढ़ाई से ज्यादा चर्चा में रहने की है चिंता

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में कोचिंग संस्थानों…

Major order of the Supreme Court : असम में ‘विदेशी’ घोषित महिलाओं के निर्वासन पर रोक, केंद्र से मांगा जवाब

सीजी भास्कर, 05 जून। सुप्रीम कोर्ट ने असम…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

सरकारी स्कूल की छत गिरने से एक की मौत, तीन घायल – गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

18/07/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

बड़ी खबर : 250 से अधिक इंकम टैक्स अफसरों का ट्रांसफर 🟣 छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त उड़ीसा गए 🔵 सभी अफसरों को 12 तक ज्वाईन करने आदेश

06/07/2024
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन

19/10/2024
Delhi Fire
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Delhi Fire : बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, सातवीं मंजिल से कूदा परिवार , पिता समेत दो बच्चों की मौत

10/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?