CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘करणी सैनिक तैयार रहें, हनुमान बेनीवाल को…’, राज शेखावत की चेतावनी, नागौर सांसद ने मुगलों का जिक्र कर दिया था विवादत बयान

‘करणी सैनिक तैयार रहें, हनुमान बेनीवाल को…’, राज शेखावत की चेतावनी, नागौर सांसद ने मुगलों का जिक्र कर दिया था विवादत बयान

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

राजस्थान , 20 मई 2025 :

Hanuman Beniwal Statement: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर विवादित बयानबाजी ने बवाल खड़ा कर दिया है. नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के एक विवादास्पद बयान को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने नाराजगी जाहिर की है. बेनीवाल ने राजस्थान के राजा-महाराजाओं और इतिहास को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिससे राजपूत समाज आक्रोशित हो गया है. इस पर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है.

जल्द ही बेनीवाल को इसका करारा जवाब मिलेगा- राज शेखावत

शेखावत ने हनुमान बेनीवाल के बयान को क्षत्रिय समाज का अपमान बताया और कहा कि यह हमारे गौरवशाली पूर्वजों और वीरांगनाओं का अपमान है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “हमारे पूर्वजों एवं क्षत्राणियों पर एक बार फिर अभद्र टिप्पणी की गई है और वो भी एक जननायक, राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा.” शेखावत ने आगे कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही बेनीवाल को इसका करारा जवाब दिया जाएगा. करणी सेना ने इस मुद्दे को केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रखने का संकेत भी दिया है.

वीडियो के साथ उन्होंने ये भी कहा, ‘जल्द ही राजस्थान सांसद हनुमान बेनीवाल को आक्रामक जवाब दिया जाएगा. तारीख, समय और स्थल घोषित किया जाएगा. सभी करणी सैनिक तैयार रहें.” करणी सेना के इस तेवर को देखते हुए राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है. कई राजपूत नेताओं ने भी बेनीवाल के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है.

क्या था हनुमान बेनीवाल का बयान?

बता दें कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य इतिहास का जिक्र करते हुए हाल ही में मीडियो के सामने कहा था, “राजस्थान में सिर्फ एक-दो लोगों ने ही लड़ाइयां लड़ीं, बाकी तो मुगलों के आगे दंडवत होकर अपनी बेटियों को पेश कर देते थे.” उनके इस बयान के बाद करणी सेना और राजपूत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इस बयान को राजपूत समाज के इतिहास और बलिदान का अपमान बताया.

Modern Farming : ग्राफ्टेड बैंगन से रमाकांत ने दिखाई खेती की नई दिशा
Khamenei Death Mystery: ‘सातवें आसमान’ से आया हमला… कैसे ब्लू स्पैरो मिसाइल ने तेहरान में मचा दी तबाही
युवक का शव नोच कर खा गए कुत्ते, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, गार्ड भी नदारद
RBI Bank Holiday List July 2025: अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
Mahipalpur Blast Sound: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुबह गूंजी धमाके की आवाज, महिला ने किया कॉल — पुलिस ने बताई असली वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?