CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पटना: मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने ऐसे पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती… फोटो आई सामने, बोले – प्रार्थना करें

पटना: मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने ऐसे पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती… फोटो आई सामने, बोले – प्रार्थना करें

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

20 मई 2025 : सोशल मीडिया पर अपने तीखे तेवर के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनकी इतनी पिटाई हुई है कि चोटों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर खुद मनीष कश्यप की टीम ने अस्पताल के बेड पर लेटी हुई एक फोटो शेयर की है, जिसमें टीम ने लिखा कि मनीष कश्यप जी अस्पताल में भर्ती हैं. आप सभी उनके लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए, शीघ्र स्वस्थ होकर वो आपके बीच लौटे.

यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर का है जब मनीष कश्यप पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वह किसी मरीज की पैरवी करने के लिए अस्पताल गए थे. वहां उनकी मुलाकात एक महिला जूनियर डॉक्टर से हुई, जिसके साथ बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते बहस इतनी तीखी हो गई कि अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनीष कश्यप ने मौके पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में नाराजगी फैल गई.

तीन घंटे तक बंधक, फिर जमकर पिटाई

सूत्रों के मुताबिक, विवाद के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने मनीष कश्यप को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां लगभग तीन घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की. कहा जा रहा है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि मनीष कश्यप को अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें वहीं अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. इस पूरे घटनाक्रम से मनीष कश्यप के समर्थक आक्रोशित हैं. सोशल मीडिया पर चल रही बहस में दो खेमे बन गए हैं. एक पक्ष डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा पक्ष मनीष कश्यप पर महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा रहा है.

पुलिस ने दी जानकारी, FIR नहीं

मामले की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया. थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाई है. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. वहीं दूसरी ओर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मनीष कश्यप ने महिला डॉक्टर के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, जिसका जवाब उन्हें मिला. एक जूनियर डॉक्टर ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, हम दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं. किसी बाहरी व्यक्ति को ये हक नहीं कि वो हमारे साथ अभद्रता करे और वीडियो बना कर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाए.

विवादों का पीछा

गौरतलब है कि मनीष कश्यप अपने तीखे वीडियो और बेबाकी के लिए चर्चित रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही, वे कई बार विवादों का हिस्सा भी रहे हैं. पहले भी उनके ऊपर सरकारी अधिकारियों से बहस, जबरन वीडियो बनाने, और अभद्र भाषा के आरोप लगते रहे हैं.

UPI Traffic Challan Delhi: कैश की टेंशन खत्म, अब UPI से सेकंडों में कटेगा चालान
Operation Sindoor: राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर…, एस जयशंकर के बयान पर संदीप दीक्षित का पलटवार
Nirav Modi Extradition Assurance: भारत ने लंदन को दी विशेष गारंटी, ना होगी पूछताछ, ना हिरासत
स्कूल जाते वक्त रोज फब्तियां…झेल नहीं पाई लड़की, खुद को आग लगाकर दे दी जान
गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने बुलाया, कमरे में घुसते ही करने लगा ऐसी डिमांड, प्रेमिका नहीं मानी तो खुद को लगा ली आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बैंकिंग सेक्टर में करियर का शानदार मौका, ग्रेजुएट और MBA उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर : Banking Jobs 2026
Banking Jobs 2026: Exim Bank में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती, 14 जून तक करें आवेदन, 85 हजार तक मिलेगी सैलरी

बैंकिंग सेक्टर में करियर का शानदार मौका, ग्रेजुएट…

Modi Trump latest meeting : G7 समिट में दिखेगी मोदी-ट्रंप की केमिस्ट्री! फ्रांस में होगी बड़ी वैश्विक बैठक

Modi Trump latest meeting

Meta’s big preparation for AI : 8 हजार कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार

Meta's big preparation for AI

Helle Lyng
Helle Lyng : पीएम से सवाल पूछते ही मचा बवाल, विदेशी पत्रकार के खाते रातोंरात हुए बंद

सीजी भास्कर, 20 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : आर्थिक संकट के बीच सियासी हमला तेज, टॉफी वाले बयान पर फिर गरमाई राजनीति

सीजी भास्कर, 20 मई। देश में बढ़ती आर्थिक…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

रोहिणी में लगी भीषण आग, 45 झुग्गियां जलकर राख

01/09/2025
देश-दुनिया

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति

11/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

नौकरी का झांसा देकर युवती से 7 दिन तक दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार..

13/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh RTE Seats Controversy: 85 हजार से 55 हजार कैसे हुईं सीटें? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?