CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 20 साल बाद खूनी बदला, दो सगे भाइयों ने किसान की हत्या कर इंस्टाग्राम पर दी धमकी

20 साल बाद खूनी बदला, दो सगे भाइयों ने किसान की हत्या कर इंस्टाग्राम पर दी धमकी

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में टांडा मांजरा गांव में 20 साल पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए दो सगे भाइयों, विक्की और निखिल, ने 55 वर्षीय किसान रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

Contents
  • 20 साल पुरानी रंजिश का बदला
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
  • एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
  • इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और बेखौफ होकर इंस्टाग्राम पर बदला लेने की पोस्ट डालकर पुलिस को खुली चुनौती दी. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं।

20 साल पुरानी रंजिश का बदला

जानकारी के मुताबिक, मृतक रविंद्र सिंह ने 20 साल पहले आरोपियों की मां को गांव से अपने साथ ले गया था। हालांकि, कुछ समय बाद वह वापस लौट आई थीं, लेकिन इस घटना ने विक्की और निखिल के मन में बदले की आग भड़का दी।

दोनों भाई लंबे समय से इज्जत के नाम पर बदला लेने की फिराक में थे। सोमवार को मौका पाते ही उन्होंने रविंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अपने कृत्य का ऐलान किया, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ गया है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हत्या का कारण 20 साल पुरानी रंजिश थी, जिसे इंस्टाग्राम पोस्ट ने और पुख्ता किया।

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।

उन्होंने कहा कि टांडा मांजरा गांव में 55 वर्षीय रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की गई. प्राथमिकी में गांव के ही दो सगे भाइयों, विक्की और निखिल, का नाम सामने आया है।

दोनों के बीच 10-15 साल पुरानी रंजिश थी, जिसके आधार पर हत्या को अंजाम दिया गया। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

इस हत्याकांड के बाद टांडा मांजरा गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि हत्यारे बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं। पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया जा सके।

‘मुसलमानों को आंख दिखाने वालों को नहीं बख्शेंगे’, इफ्तार पार्टी में किस पर भड़के अजित पवार..?
Bhilai Hit and Run Case: सुबह ड्यूटी पर निकली स्कूल की महिला कर्मी को ट्रक ने कुचला, चालक मौके से फरार
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
Aviation Development Bihar: रक्सौल में बनेगा राज्य का आठवां बड़ा एयरपोर्ट, छह और जिलों में भी उड़ेगी नई उड़ान
Chhattisgarh Cold Wave Update: 3 सिस्टम की हलचल से बदलेगा मौसम, दिन में धूप और रात में कंपकंपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

Youth Startup
Youth Startup : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बदली सोच, देसी मछलियों से लाखों का कारोबार तो कहीं तैयार हो रहा बीज बोने वाला रोबोट

छत्तीसगढ़ के युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ…

Election Commission
Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की…

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?