CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं पहुंचे विजय शाह… इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा ‘मोहन सरकार का दरबार

मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं पहुंचे विजय शाह… इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा ‘मोहन सरकार का दरबार

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। देवी अहिल्याबाई होल्कर (Devi Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर (Indore) में इतिहास लिखा गया। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्या ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी, उसी आंगन में पहली बार ‘मोहन सरकार का दरबार’ लगा।

Contents
  • कैलाश विजयवर्गीय ने दी फैसलों की जानकारी
  • देवी अहिल्या प्रतिमा को नमन कर बैठक शुरू की
  • 11.21 करोड़ रुपये से होगा राजवाड़ा के दरबार हाल का संरक्षण
  • राजशाही तरीके से दरबार हाल में होगा भोज

कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए फैसलों के बारे में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्री पहुंचे, तो खास अंदाज में स्वागत हुआ। हालांकि कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद जांच का सामना कर रहे मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और अधिकारी लाल बाग पैलेस से राजवाड़ा इलेक्ट्रिक एसी बस में बैठकर आए।

राजवाड़ा के आंगन में रंग-बिरंगी पताकाएं और फूलों के वंदनवार सजाए गए और इस मौके को खास बनाने के लिए कारपेट व कालीन भी बिछाया गया है तो होलकर महाराज के दरबार की तर्ज पर मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मालवी पगड़ी पहन कुर्सियों पर नहीं, गादी व तख्त पर बैठकर प्रदेश के विकास व जनहित मुद्दों पर निर्णय लिए।

कैलाश विजयवर्गीय ने दी फैसलों की जानकारी

बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, महिला सशक्तिकरण मां अहिल्या को समर्पित हैं। पीएम मोदी 31 मई को भोपाल में 2 लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। सभी औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कामगारों के लिए आवास बनाएंगे। भोपाल से इंदौर मेट्रो का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे। दतिया और सतना के एयरपोर्ट लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे।

विजयवर्गीय ने आगे बताया कि इंदौर में अहिल्याबाई पर एकल कविता पाठ सहित अन्य कार्यक्रम होंगे राहवीर योजना में जो राहगीर घायल को अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएगा, उसे 25 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। व्यक्ति को 108 एंबुलेंस को सूचना देना होगी।

देवी अहिल्या प्रतिमा को नमन कर बैठक शुरू की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह 10 बजे लालबाग परिसर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और लालबाग पैलेस के अंदर विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद राजवाड़ा के सामने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद राजवाड़ा परिसर में तल मंजिल पर बने गणेश हाल में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। दरबार हाल में कैबिनेट में शामिल मंत्रियों का शाही भोज हुआ।

11.21 करोड़ रुपये से होगा राजवाड़ा के दरबार हाल का संरक्षण

राजवाड़ा परिसर के अंदर जिस दरबार हाल में मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का भोज हुआ, उसके संरक्षण एवं पुनर्स्थापना पर 11.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री इस विकास कार्य का भूमिपूजन भी किया।

राजशाही तरीके से दरबार हाल में होगा भोज

मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को राजवाड़ा के दरबार हाल में राजसी अंदाज में भोजन परोसा गया। इसमें दाल-बाटी, दही-बड़ा, मावाबाटी जैसे व्यंजन शामिल रहे।

मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश
शालीमार सुपर फास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल बाल बचे यात्री, टाटा नगर स्टेशन पर ही रोकी गई
इंस्टाग्राम पोस्ट और साइबर सेल की सतर्कता से बची युवक की जान, डिप्रेशन में आकर करने जा रहा था आत्महत्या…
शादी के दिन हुआ ऐसा कांड कि दंग रह गए घरवाले, तीन बार बेहोश हुई दुल्हन, पिता बोले- “हम मुंह दिखाने लायक नहीं रहे…!”
Stock Market: टैरिफ के खौफ से उबरा शेयर बाजार, अब रिकवरी मोड में, सेंसेक्स-निफ्टी भागे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

You Might Also Like

अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मैथ्स टीचर ने क्लास 9th की छात्रा को किया प्रपोज, हिंदू संगठनों के साथ परिजन पहुंचे थाना, सड़क जाम हंगामा बाद पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, मामला राष्ट्रीय विद्यालय का, दिल फेंक टीचर भेजा गया जेल

22/11/2024
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

Railway Recruitment 2024 ✅ वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 3 हजार 317 पदों के लिए एक क्लिक में बिना परीक्षा भर्ती, ऐसे करें Apply

06/08/2024
देश-दुनिया

Police Action Madhya Pradesh : सिवनी के बाद कटनी में चार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, आईजी ने किया जिले से बाहर

13/10/2025
देश-दुनिया

यातायात व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : साहिबी River के किनारे नए सड़क कॉरिडोर का निर्माण, 4 सड़कें NHAI को सौंपी

05/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?