CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के पूर्व पार्षद के घर ठेका मजदूर की करेंट लगने से मौत, सुबह से शास्त्री नगर में फैला मातम, दो बच्चों का पिता था चंद्रमणि

भिलाई के पूर्व पार्षद के घर ठेका मजदूर की करेंट लगने से मौत, सुबह से शास्त्री नगर में फैला मातम, दो बच्चों का पिता था चंद्रमणि

By Newsdesk Admin
12/06/2024
Share

भिलाई नगर, 12 जून। छावनी थाना अंतर्गत निगम के वार्ड-27 शास्त्री नगर में आज सुबह करेंट लगने से एक 35 साल के ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। ठेका श्रमिक शास्त्री नगर में ही वार्ड 28 के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर में सैप्टिक टैंक के गड्ढे में काम कर रहा था इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में विद्युत करेंट फैलने से वह फंस गया। कुछ लोगों ने विद्युत प्रवाह रोक कर उसे पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाल तत्काल सुपेला बीएम शाह हास्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक ठेका श्रमिक के भाई ने बताया कि शास्त्री नगर में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा का घर है, जहां सैप्टिक टैंक का काम करने उसके भाई चंद्रमणि साहू (35 वर्ष) को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 6 बजे सैप्टिक गड्ढे से पानी निकालने के दौरान चंद्रमणि को करेंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसे कुछ लोगों की मदद से बीएम शाह हास्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने चंद्रमणि को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि चंद्रमणि दो बच्चों का पिता था तथा निजी ठेकेदार राम अवतार के अधीन काम करता था।चंद्रमणि की करेंट से मौत की खबर मिलते ही शास्त्री नगर स्थित उसके मोहल्ले में मातम पसर गया है।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा ने बताया कि सैप्टिक टैंक से पानी निकालने के लिए राम अवतार का श्रमिक चंद्रमणि उनके घर में आज सुबह से काम कर रहा था। ठेकेदार ने टैंक से पानी निकालने स्वयं की मोटर लगा रखी थी। इस दौरान मोटर खराब हुआ तो चंद्रमणि पानी भरे गड्ढे में नीचे उतरा इसी दौरान विद्युत करेंट पानी में फैल गया और चंद्रमणि भी करेंट की चपेट में आ गया।

Oh….My….God…छत्तीसगढ़ के इस जिले में महिला से गैंगरेप 🛑 मेले से लौट रही थी 🛑 वारदात में दोस्त सहित 10 से ज्यादा शामिल, घटना बाद जैसे तैसे पहुंची थाना
तिरुमाला मंदिर में अंडा बिरयानी खाते पकड़े गए श्रद्धालु, मचा बवाल, पकड़े गए लोगों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया यह कारण….
लोकांगन में 31 दिसंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर, पंजीयन शुल्क जमा कर वैशाली नगर विधानसभा रहवासी बनवा सकेंगे लायसेंस, शिविर को लेकर विधायक रिकेश सेन ने दी यह जानकारी…..
पहलगाम हमले का असर : रायपुर से कश्मीर की 800 बुकिंग कैंसिल, कपल ट्रिप पर आता है 50 हजार से 1.5 लाख तक खर्च
BMW Woman Driver Arrested : महिला ड्राइवर गिरफ्तार, टक्कर से वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत, FIR में नए खुलासे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

Baikunthpur Minor Rape Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?