CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाईक से नहीं घुमाया तो दोस्त हुआ आगबबूला, जमकर पीटा, बाईक भी तोड़ दी, मामला भिलाई का

बाईक से नहीं घुमाया तो दोस्त हुआ आगबबूला, जमकर पीटा, बाईक भी तोड़ दी, मामला भिलाई का

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई। कैम्प-2 भिलाई में रात में दोस्त का रास्ता रोक युवक ने कहा – चल तेरी बाईक से घूम कर आते हैं। जब दोस्त ने मना कर दिया तो नाराज़ युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी और ईंटा पत्थर से बाईक भी तोड़ दी।

युवक के ऐसे गुस्से से डर कर उसका दोस्त बाईक छोड़ मौके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने पीड़ित विकास यादव (26 वर्ष) की शिकायत पर शेख रसीद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 324(1) व 351(3) तथा शेख रसीद की रिपोर्ट पर विकास यादव के खिलाफ 115(2), 296, 351(3) के तहत कार्रवाई की है।

छावनी पुलिस ने बताया कि शारदा पारा सरकारी हास्पिटल के सामने केम्प 2 भिलाई निवासी विकास यादव अपनी मोटर सायकल क्रं सीजी 07 बीपी 9533 से बीती रात अपने घर जा रहा था। कोढी मोहल्ला चौक के पास उसके दोस्त शेख रसीद ने आवाज देकर उसे रोका और बोला चल तेरे बाईक में घूम कर आते हैं।

विकास ने कहा रात बहुत हो गया है, फिर कभी जायेंगे। इसी बात रसीद गुस्सा हो गया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारने लगा।

जब विकास बाईक छोड़ वहां से भागा तो नाराज होकर शेख रसीद ने हाथ में पकडे पत्थर से उसकी बाईक में तोड़फोड़ की। मारपीट से विकास के सिर और हाथ में चोट आई है।

इस घटना को लेकर शेख रसीद ने भी एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने बताया कि मम्मी के लिए दवाई लाना था इसलिए उसने विकास की बाईक रोकी उससे मेडिकल स्टोर तक चलने कहा मगर वह बाईक की धौंस दिखाते हुए मारपीट करने‌ लगा।

रसीद के सिर, बांह एवं शरीर पर चोट आई है। काउंटर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Bhilai केपीएस (कृष्णा पब्लिक स्कूल) ग्रुप के अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, आर्किटेक्ट पटेल सहित सांठगांठ में शामिल निगम भिलाई के अफसर और कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज, कूटरचित दस्तावेज गार्डन और ग्रीन लैंड के लिए आबंटित 96 हजार वर्ग फुट जमीन हड़पने का मामला
Chhattisgarh Rajat Mahotsav : पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, नक्सलवाद पर साधा निशाना, पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी चाबियां
Real Ispat Plant Accident Compensation : रियल इस्पात संयंत्र हादसे में मृतकों के परिजन को 20 लाख, घायलों के परिजन को 5 लाख मुआवजे की घोषणा
Sonbhadra Tragedy : मां ने सात माह के बच्चे को चूल्हे में जलाया, खुद फांसी लगाकर दी जान
Bilaspur Railway : 14 जनवरी तक रद्द रहेगी टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेल संचालन प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के सेवानिवृत्त शासकीय…

Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। धमतरी जिले में सड़क…

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?