CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND-PAK : आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जर्मनी ने किया समर्थन

IND-PAK : आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जर्मनी ने किया समर्थन

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share
IND-PAK
IND-PAK

सीजी भास्कर, 24 मई : आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जर्मनी (IND-PAK) ने समर्थन किया है। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपना पक्ष रखा है। साथ ही, उन्होंने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की है। जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा भी की।

उन्होंने कहा- हम 22 अप्रैल को भारत पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले से स्तब्ध हैं। हम नागरिकों पर हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमारी गहरी संवेदना सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति है। दोनों पक्षों पर सैन्य हमलों के बाद, भारत को निश्चित रूप से आतंकवाद (IND-PAK) के खिलाफ खुद का बचाव करने का पूरा अधिकार है।

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा- यह तथ्य कि अब युद्धविराम लागू हो गया है, कुछ ऐसा है जिसकी हम बहुत सराहना करते हैं। अब जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि यह युद्धविराम स्थिर रहे, दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए उस संघर्ष के लिए द्विपक्षीय समाधान खोजने के लिए बातचीत हो सके। जर्मनी और भारत वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर नियमित बातचीत को बढ़ावा दे रहे हैं और हम इसे और तेज करने का इरादा रखते हैं।

भारत ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे नहीं झुकेगा- जयशंकर

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “मैं पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के तुरंत बाद बर्लिन आया हूं। भारत आतंकवाद (IND-PAK) को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करता. भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और भारत पाकिस्तान के साथ पूरी तरह से द्विपक्षीय तरीके से व्यवहार करेगा। इस संबंध में किसी भी तरफ कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। हम जर्मनी की इस समझ को भी महत्व देते हैं कि हर देश को आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने का अधिकार है।”

Super Randonneur Record: 5 दिनों में इतिहास रचकर सुरेश दुआ बने छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट
CIBIL Score Effect : क्रेडिट कार्ड बंद करना पड़ सकता है भारी – एक फैसले से डगमगा सकता है सिबिल स्कोर
Afghanistan Pakistan Border Clash : “डूरंड लाइन पर रातभर चली गोलीबारी, 12 पाक सैनिकों की मौत का दावा”
आज रात ओड़िशा के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान DANA, 16 घंटे नहीं उड़ेंगे विमान, 552 ट्रेनें रद्द, बिहार-झारखंड समेत 6 राज्यों पर होगा असर
इंदौर: 3 साल की बच्ची को माता-पिता ने करवाया ‘संथारा’ व्रत, कुछ मिनटों में मासूम ने त्याग दिए प्राण, ये कितना सही?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?