CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress India Alliance : उप्र विधानसभा चुनाव से पहले, खतरे में इंडिया गठबंधन…सांसद के बयान से खलबली

Congress India Alliance : उप्र विधानसभा चुनाव से पहले, खतरे में इंडिया गठबंधन…सांसद के बयान से खलबली

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share
Congress India Alliance
Congress India Alliance

सीजी भास्कर, 24 मई : हाल ही में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इंडिया गठबंधन (Congress India Alliance) में दरार की अटकलें तेज हो गई है।

इमरान मसूद ने कहा था कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में 80-17 का फॉर्मूला नहीं रिपीट होगा। यदि कांग्रेस को खड़ा करना है तो उसे अपने पैरों पर खड़ा करना होगा। हमें बैसाखी की जरूरत नहीं क्यों पड़ रही है। हम भिखारी नहीं है कि हमें भीख में कुछ चाहिए। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इस बारे में तो पार्टी नेतृत्व को फैसला करना है।

कांग्रेस सांसद ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर उठाए सवाल

इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने यूपी में पार्टी की तैयारियों पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि हम संगठन सृजन का काम कर रहे हैं और इसके लिए हमारी कोशिश है कि हम बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करें ताकि पार्टी मजबूत हो। हम कांग्रेस के पुराने स्वरूप का पाने के लिए हम जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

हमारा संगठन मजबूत होगा तो जिन लोगों को ये गलतफहमी रहती है कि हमारे पास उम्मीदवार नहीं है। ऐसे नैरेटिव बनाए जाते हैं कि आपके पास उम्मीदवार नहीं है तो जिला पंचायत चुनाव में हम दिखा देंगे। विधानसभा चुनाव में आपको दिखाई देगा कि कांग्रेस कहां खड़ी है।

इस दौरान इमरान मसूद ने दोहरता हुए कहा कि कांग्रेस अपने आप में सक्षम हैं, कांग्रेस को बैसाखी की ज़रूरत नहीं है। वोट राहुल गांधी के नाम पर पड़ा है 2024 में।। राहुल गांधी के नाम पर इमरान मसूद सांसद बना है किसी और के नाम पर नहीं।।

विधानसभा का चुनाव जब आएगा तो विधानसभा में जिसे अलाइंस करना है जिसे नहीं करना है ये पार्टी फैसला करेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की हत्या करके राजनीति नहीं हो पाएगी। सारे नेताओं को आप खत्म करना चाहते हो तो ऐसा नहीं होगा।

https://rajdhanitimescg.in/yatri-electric-scooter-know-the-full-details-in-just-19000-electric-scooter-no-rto-no-license-75-km-range/

चुनाव लड़ने के लिए पार्टी सक्षम – इमरान मसूद (Congress India Alliance)

उन्होंने कहा कि हमारे लोगों की भी इच्छाएं हैं। उन्हें ध्यान में रखा जाएगा। हम तो पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जुटे हैं। अब 80-17 का फॉर्मूला नहीं चलेगा। हम नेतृत्व के सामने भी इस बात को रखेंगे। यूपी में अगर पार्टी को खड़ा करना है तो पार्टी को अपने पैरों पर खड़ा करना है। हमें बैसाखी की जरूरत क्यों पड़ रही है। हम भिखारी नहीं है कि हमें भीख में कुछ चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि इस वक्त देश के अंदर सब जानते हैं कि अगर बीजेपी को कोई जवाब दे सकता है तो उनका नाम राहुल गांधी है। जो बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता, उनकी एक भी बात गलत साबित नहीं हुई।

हम अल्पसंख्यक नहीं है। मुसलमान सबसे बड़ा वोट बैंक है। इसके अलावा इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के पीडीए (Congress India Alliance) फॉर्मूले को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पीडीए में मुसलमान कहां है। हमें अल्पसंख्यक क्यों कहा जा रहा है। हम मुसलमान क्यों नहीं है। आपको मुसलमान कहने पर शर्म क्यों आ रही है। हमारा नाम लेते हुए आपको शर्म क्यों आती है।

Paddy Scam Protest: चूहे के वेश में उतरे NSUI कार्यकर्ता, धान घोटाले पर सरकार को घेरा
जाली पासपोर्ट पर 7 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना…नए इमिग्रेशन बिल की बड़ी बातें
OMG : उप चुनाव वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM पर उठा दिया हाथ, थप्पड़ मारने का विडियो वायरल
अलर्ट! नकली खाद बेचने वालों पर गिरी गाज, सरगुजा में सील हुई दुकान
दुर्ग शहर के विकास में MLA गजेन्द्र यादव का बेहतर प्रयास, चैतन्य पर कार्रवाई को लेकर अनिकेत ने कही बड़ी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

Administrative reshuffle in the Municipal Corporation : बिलासपुर के सभी 8 जोनों में बदले गए कमिश्नर

सीजी भास्कर, 13 जून।बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने…

Kondagaon Police Arohan Campaign : युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

कोंडागांव पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर…

Bastar Shines on the International Track : चार पदकों के साथ लौटे खिलाड़ी

सीजी भास्कर, 13 जून। बस्तर के खिलाड़ी धरम…

Vaishali Nagar News: जनसेवार्थ वैशाली नगर विधानसभा निवासियों के लिए MLA रिकेश सेन की एक और बड़ी पहल
Vaishali Nagar News: विधायक रिकेश सेन की नई जनसुविधा, अब विधायक कार्यालय से मिलेगा रेलवे टिकट

Vaishali Nagar News : वैशाली नगर विधानसभा निवासियों…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

ईंटों का विकेट, टेनिस बॉल… दिल्ली में न्यूजीलैंड के पीएम ने खेला गली क्रिकेट, साथ में थे रॉस टेलर

19/03/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

ICU में रहीम यार खान एयरबेस… एटम बम की गीदड़भभकी चलेगी नहीं…’, पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी ने खींच दी लाल लकीर!

22/05/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

BJP Leader : निलेश मुखिया Murder में शामिल था मरीन ड्राइव पर मारा गया शाहनवाज, क्या कुछ आया सामने…..?

05/04/2025
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Chhattisgarh Visit Schedule: रायपुर में नक्सल रणनीति पर मंथन, बस्तर में सांस्कृतिक संदेश

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?