CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED के निशाने पर लाया गया क्योंकि…’, अशोक गहलोत ने कर दिया बड़ा दावा

‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED के निशाने पर लाया गया क्योंकि…’, अशोक गहलोत ने कर दिया बड़ा दावा

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

राजस्थान , 24 मई 2025 :

Ashok Gehlot On Sonia Gandhi Rahul Gandhi: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक द्वेष के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाना बना रही है.

अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जानबूझकर ED का केस दर्ज किया गया, जिसका कोई मतलब नहीं है. जिस नेशनल हेराल्ड अखबार को कांग्रेस ने 90 साल पहले शुरू किया था, उसे फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बीजेपी को इससे परेशानी है क्योंकि ये अखबार धर्मनिरपेक्षता और सर्वधर्म सम भाव की बात करता है.”

कांग्रेस की आवाज दबाने की हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे – गहलोत

गहलोत ने स्पष्ट किया कि नेशनल हेराल्ड को चलाने के लिए जो नई कंपनी बनाई गई है, वह एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के तहत पंजीकृत है, फिर भी भाजपा नेता और एजेंसियां उस पर सवाल उठा रही हैं. उन्होंने कहा, “झूठे केस बनाए जा रहे हैं, जबकि एक रुपए का लेन-देन भी नहीं हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि ED और CBI की एंट्री क्यों हुई? इससे साफ है कि BJP डरी हुई है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार की कोशिशें कांग्रेस की आवाज दबाने की हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे.

राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर बोले गहलोत

राहुल गांधी द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने को लेकर गहलोत ने कहा कि विपक्ष का यह कर्तव्य है कि वह जनता की ओर से सवाल पूछे. “जब राहुल गांधी ने सवाल पूछा तो उन्हें तकलीफ हुई, लेकिन सवाल तो वही है जो जनता के मन में है. अगर विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाएगा? लोकतंत्र में विपक्ष का यही तो काम है,” गहलोत ने कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के सवाल उठाना विपक्ष का धर्म है और अगर राहुल गांधी चुप रहते तो जनता उनसे ही सवाल करती.

डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर बोले गहलोत

गहलोत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पुराने बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच है, इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “ट्रंप साहब कौन होते हैं इसमें दखल देने वाले? वो बिना पूछे घुस गए हैं, और अब पंचायती करने की बात कर रहे हैं. यह खतरनाक खेल अमेरिका में खेला जा रहा है, जहां भारत और पाकिस्तान को एक बराबर लाकर खड़ा कर दिया जा रहा है. आने वाले समय में यह हस्तक्षेप और बढ़ सकता है, जो देश की संप्रभुता के लिए खतरा है.”

PNB Harassment Case : बैंक प्रताड़ना के आरोपों के बीच दंपती की त्रासदी, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश
राहुल गांधी चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट की तरह कर रहे बात… ‘सरेंडर’ शब्द पर भड़की बीजेपी
Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस
छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, मेंटेनेंस लापरवाही आई सामने
Vikramaditya International Award : मप्र सरकार शुरू करेगी 1 करोड़ से अधिक राशि का ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?