CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में सूने मकानों में घुसे चोर:चार-धाम की यात्रा पर है परिवार, दो घरों से चार नकाबपोश चोरों ने लाखों का सामान किया पार

बिलासपुर में सूने मकानों में घुसे चोर:चार-धाम की यात्रा पर है परिवार, दो घरों से चार नकाबपोश चोरों ने लाखों का सामान किया पार

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई |

बिलासपुर में चोरों ने रिहायशी कॉलोनी के दो सूने मकानों को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरों की तलाशी ली, फिर जेवर, कीमती सामान और कैश समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना सरकंडा के पॉश कॉलोनी महावीर सिटी और गणेश वैली की है। नकाबपोश चोरों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, 21 मई की रात चोर गिरोह ने सरकंडा के क्षेत्र के मोपका स्थित दो कॉलोनी के सूने मकानों पर धावा बोल दिया। यहां रहने वाले पंकज सुरेश पाणी परिवार समेत शादी में महाराष्ट्र गए थे। इस दौरान चोर उनके घर की खिड़की तोड़ कर अंदर घुस गए।

ग्राउंड फ्लोर में पांच बेडरूम के दरवाजों का सेंट्रल लॉक तोड़ा। ड्रेसिंग में रखे पर्स से 10 हजार रुपए कैश, टाइटन की घड़ी और अन्य कीमती सामान ले गए। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार धाम की यात्रा पर है परिवार

इस गैंग ने मोपका के ही महावीर सिटी के एक सूने मकान को भी निशाना बनाया। यहां भी खिड़की तोड़ कर चोर घर में घुसे और कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य चार धाम की यात्रा पर हैं। इसलिए अब तक चोरी हुए सामान की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई जा सकी है।

बताया जा रहा है कि घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों का सामान पार कर दिया है। हालांकि, इसकी जानकारी परिवार के लौटने के बाद होगी।

चोरों का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

चोरी की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पुलिस जांच करने पहुंची। गणेश वैली और महावीर सिटी में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, जिस मकान में चोरी हुई है उसके घर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगा है।

सीसीटीवी वीडियो में सभी युवक मुंह में गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर बैग है। एक सदस्य दीवार फांदते हुए नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस यह तक नहीं बता पा रही कि गिरोह बाहर का या लोकल। हालांकि पुलिस संदेहियों की तलाश कर रही है।

23 दिन के भीतर 6 कालोनियों में हुई वारदात

सरकंडा क्षेत्र में महीने के पिछले 23 दिनों में चोरों ने 6 पॉश कॉलोनियों में धावा बोला है। इसमें जैन मंदिर सहगल गली में ओम प्रकाश मनचंदा के घर 80 हजार कैश और जेवर समेत एक लाख की चोरी, रॉयल पैलेस के सामने बैंक कर्मी के घर से घरेलू सामान, एसईसीएल कॉलोनी, प्रतीक्षा विहार में चोरियां हुई हैं। इनमें से एक भी आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।

रैकी के बाद चोरी की आशंका

जिस तरीके से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि गैंग के सदस्यों ने पहले दिन में सूने मकानों की रेकी की है। जिसके बाद मकान में ताला लगे देखकर चोरी की योजना बनाई है। ऐसे में पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी वीडियो की भी जांच कर रही है ताकि, दिन में घूमने वाले संदेहियों की पहचान की जा सके।

Summer Camp Dantewada : आदिवासी बच्चों को मिल रहा हुनर का मंच, 17 गांवों में खेल, विज्ञान और संगीत से निखर रही प्रतिभा
जगदलपुर की ओर नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें: 19 जुलाई तक कोरापुट में ही खत्म होगा सफर
पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड पिंदर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने तोड़ा ड्रग नेटवर्क
AC GST Reduction : एसी पर जीएसटी घटने से ग्राहकों को होगा लाभ, इतने हजार रुपये हो जाएगा AC सस्ता
Natural Farming Chhattisgarh : ड्रोन तकनीक से लेकर प्राकृतिक खेती तक की किसानों को दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?