CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:सरगुजा पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी मौत

पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:सरगुजा पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी मौत

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई |

सरगुजा जिले के कदनई में 23 मई को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि 22 मई की शाम महिला के पति ने नशे में धुत होकर पत्नी की बेदम पिटाई की थी। रात में भी पति ने महिला के साथ मारपीट की। अंदरूनी चोट के कारण महिला की मौत हो गई थी। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदनई निवासी सुनीता मझवार (23 वर्ष) का शव 23 मई को घर में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत मारपीट के कारण हुई है। पुलिस ने मामले में परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

नशे में की थी मारपीट, हुई मौत पुलिस की पूछताछ में मृतका के देवर गोवर्धन मझवार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अनुक मझवार और भाभी सुनीता मझवार परिवार से अलग पंचायत भवन के पास बने घर में रहते थे। 22 मई की रात नशे की हालत में अनुक मझवार ने नशे की हालत में सुनीता मझवार के साथ मारपीट की थी।

पड़ोस के लोगों ने बताया कि अनुक मझवार शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा था और विवाद होने पर पत्नी सुनीता के साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की। बचने के लिए सुनीता मझवार पड़ोसी हीर मोहन के घर रात करीब 09.00 बजे गई थी। आरोपी उसे हीर मोहन के घर से खींचते हुए ले गया। देर रात तक उन्होंने अनुक मझवार के घर से झगड़े की आवाज सुनी थी। आरोपी द्वारा मारपीट और घसीटने से सुबह सुनीता की मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद अनुक मझवार (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Stray Dogs in Raipur : राजधानी में 10 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने बढ़ाई निगम की जिम्मेदारी
RMC Administrative Changes 2026 : रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोन आयुक्तों की नई तैनाती का आदेश जारी
Bastar Herbal Coffee Innovation : बस्तर का ‘वेस्ट’ अब बनेगा ‘बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी दुनिया की पहली कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी
भिलाई के स्मृति नगर गार्डन में हरे-भरे 50 से अधिक पेड़ काट गिराए, निगम में हड़कंप, आयुक्त ने निरीक्षण किया तो मिले केवल ठूंठ, वन विभाग से की गई शिकायत, स्मृति नगर सोसायटी का है कारनामा, चोरी छिपे पूरा बगीचा कर दिया साफ
रायपुर में बच्चे की मौत के बाद हंगामा, लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?