CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suryakumar Yadav Record : सूर्यकुमार के नाम एक और महारिकॉर्ड दर्ज, क्रिकेट के भगवान को छोड़ा पीछे

Suryakumar Yadav Record : सूर्यकुमार के नाम एक और महारिकॉर्ड दर्ज, क्रिकेट के भगवान को छोड़ा पीछे

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share
Suryakumar Yadav Record
Suryakumar Yadav Record

सीजी भास्कर, 27 मई। मुंबई इंडियंस के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Record) आईपीएल 2025 में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 17 रन बनाते ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

Contents
  • सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने (Suryakumar Yadav Record)
  • ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर (Suryakumar Yadav Record)

सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने (Suryakumar Yadav Record)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Record) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड। को तोड़ दिया। 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 की 14 पारियों में अब तक 640 रन बना चुके हैं। इसके पहले 2023 में सूर्या ने 605 रन बनाए थे।

इसी के साथ सूर्यकुमार यादव के नाम एक संस्करण में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 14 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के और 64 चौके निकले हैं। वह पांच बार नाबाद रहे हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर (Suryakumar Yadav Record)

वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रन की पारी खेलने के बाद सूर्या ने कहा, “हार्दिक और नमन ने जिस तरह शुरुआत की थी, हम फिनिश नहीं कर पाए और 10-15 रन पीछे रह गए। हालांकि इस विकेट के लिए हमारे पास अच्छी गेंदबाजी है और विपक्षी टीम के लिए चुनौती होगी।” कमेंटेटर से बातचीत में दाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज ने कहा, “इस सीजन मैंने अच्छी बल्लेबाजी की है, मेरे पसंदीदा शॉट स्वीप और स्क्वायर लेग पर फ्लिक रहे हैं।”

Nitish Kumar Reddy IPL 2026 : Nitish Reddy का शानदार कमबैक, मुश्किल दौर के बाद ऑलराउंडर ने ऐसे बदली कहानी
RR Vs KKR : 1 रन से हारा RR, रियान पराग ने लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए, KKR प्लेआफ की रेस में बरकरार
BCCI Retirement Policy : भारतीय क्रिकेट छोड़ विदेशी लीग का सपना पड़ेगा भारी
Abhishek Sharma Fastest Fifty : अभिषेक शर्मा का ‘विस्फोट’! दहला हैदराबाद का मैदान
IND vs NZ Champions Trophy : भारतीय टीम के लिए सिरदर्द है ये टीम… चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक नहीं हरा सके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?