CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जहां हुआ था आतंकी हमला, वहीं उमर अब्दुल्ला ने की कैबिनेट बैठक, कहा- ‘हम यहां इसलिए आए हैं कि…’

जहां हुआ था आतंकी हमला, वहीं उमर अब्दुल्ला ने की कैबिनेट बैठक, कहा- ‘हम यहां इसलिए आए हैं कि…’

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

27 मई 2025 :

Omar Abdullah Cabinet Meeting: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा कदम उठाते हुए पहलगाम में कैबिनेट की बैठक की. यहीं पहलगाम के बैसरन वैली में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बड़ा हमला किया था और एक स्थानीय समेत 26 पर्यटकों की जान ले ली थी. इसके बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई.

अब पर्यटकों को लुभाने के लिए अब्दुल्ला ने श्रीनगर की जगह पहलगाम में मंगलवार (27 मई) को कैबिनेट की बैठक बुलाई. सीएम ने कहा कि हम यहां केवल सरकारी पहल के लिए नहीं आए हैं, हम यहां इसलिए आए हैं कि हम प्रदेश में दहशतगर्दी और खून खराबा नहीं चाहते. हम जम्मू कश्मीर में तरक्की और खुशहाली चाहते हैं.

जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट का स्वागत है- उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा, ”पूरे जम्मू कश्मीर और पहलगाम के लोगों ने जो 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था उसके खिलाफ आवाज उठाई थी, हम सभी दहशतगर्दी और आतंकवाद के खिलाफ हैं. जम्मू-कश्मीर में फिर से टूरिस्ट आए और यहां उनका स्वागत है, इसको लेकर हमने बैठक की.”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”टूरिज्म हमारी इकोनॉमी और राज्य के सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी हिस्सेदारी रखता है. दुनिया को जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म को इकोनॉमी के तौर पर देखना चाहिए. हमें लगता है की फिर से जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट आएंगे.”

5-6 हफ्ते पूरे देश के लिए अच्छे नहीं रहे- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”बीते 5 – 6 हफ्ते पूरे देश के लिए अच्छे नहीं रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर का ही हुआ है. इस मुसीबत के समय हमें केंद्र सरकार की भी मदद चाहिए और आगे बढ़ना है.”

उन्होंने कहा, ”बैसरन वैली में जो हमला हुआ था, उसके बाद हमने तय किया है कि हमें सिक्योरिटी विजिट करना है और वहां हमें सुरक्षा पहुंचानी होगी. हम यहां टूरिस्ट के आने के इंतजाम करेंगे और हमें पूरी उम्मीद है की यहां टूरिस्ट फिर से आने लगेंगे.”

बिना सुरक्षा के यहां टूरिस्ट नहीं आना चाहेंगे- सीएम

अब्दुल्ला ने कहा, ”टूरिज्म हम तभी शुरू कर पाएंगे जब हम यहां सुरक्षा के इंतजाम उपलब्ध करा पाएंगे. इसको लेकर केवल हमारी सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं, इसको लेकर केंद्र सरकार को भी पहल करनी होगी. बिना सुरक्षा इंतजाम के यहां टूरिस्ट नहीं आना चाहेंगे.”

ऑपरेशन सिंदूर से हमें क्या हासिल हुआ के सवाल पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि झगड़े के अलावा आपको कुछ नजर नहीं आता है क्या?

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दुबारा से टूरिज्म स्टार्ट हो इसको लेकर प्रधानमंत्री ने भी बैठक की है और अभी नीति आयोग की बैठक में भी इसको लेकर चर्चा हुई है.

Delhi Riots Umar Khalid: उमर खालिद की दलील – वॉट्सएप ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई क्यों नहीं?
Mahadev Satta Scam : महादेव सट्टा केस में दो IPS अफसरों से CBI ने की पूछताछ, आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को समन
Surinder Chaudhary Pakistan Dialogue Statement :जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी बोले – पाकिस्तान से संवाद ज़रूरी, ‘युद्ध नहीं, बातचीत ही समाधान’
Gold Silver Price Today News : चांदी में ‘महागिरावट’! 5 दिन में 12,000 से ज्यादा सस्ती, सोने की चमक भी हुई फीकी
महाराष्ट्र के इस गांव के लोगों ने ELECTION Commission का कर दिया रिजल्ट खारिज, आज खुद बैलेट पेपर से करा रहे वोटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?