CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बलौदा बाजार Update 🛑 घटना के बाद जगदलपुर में छिपा भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी सहित 8 और गिरफ्तार 🔵 हिंसा को हवा देने वाले सोशल मीडिया के लोग भी सूचीबद्ध 🟢 विशेष टीम रख रही है पूरी नजर

बलौदा बाजार Update 🛑 घटना के बाद जगदलपुर में छिपा भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी सहित 8 और गिरफ्तार 🔵 हिंसा को हवा देने वाले सोशल मीडिया के लोग भी सूचीबद्ध 🟢 विशेष टीम रख रही है पूरी नजर

By Newsdesk Admin
16/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 16 जून। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला कलेक्टोरेट में आगजनी और हिंसा के मामले में पुलिस ने 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ लोग भीम आर्मी रेजीमेंट भीम क्रांतिवीर संगठनों के बड़े नेता हैं।

आपको बता दें कि भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद जीवराखन जगदलपुर में छुपा था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा है। वह जगदलपुर से विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था।वहीं भीम रेजीमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को रायपुर के महादेव घाट में छापामारी कर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि बलौदा बाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने उमेश सोनवानी, जीवराखन बांधे, उमेश भारती, विकास गायकवाड़, प्रीतम दास, महंत, कुमार महेश्वरी शिवम सोनवानी और विवेक जोशी को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब हो कि कलेक्टोरेट में हुई हिंसा और आगजनी के बाद सोशल मीडिया को लेकर जिला मुख्यालय अब जाकर सतर्कता बरत रही है। कल ही सोशल मीडिया निगरानी समिति गठित कर दी गई है, जो अलग से सेल बनाकर अफवाह एवं संदिग्धों के सोशल मीडिया में भेजे जा रहे संदेशों पर पैनी नजर रखते हुए हैं। ऐसे तत्वों की पहचान भी की गई है जिन्होंने कलेक्टरेट परिसर की हिंसा को हवा दी थी। जिले के थाना अध्यक्षों को अपने इलाके की गतिविधियों पर भी अपनी नजर रखने को कहा गया है। हिंसा को अंजाम देने वाले कई लोगों लोग भी सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका में हैं और वह उन्माद फैलाने और लोगों को उकसाने वाले संदेश अभी भी लगातार पोस्ट कर रहे हैं।कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी संदिग्ध पोस्ट हो तो इसकी सूचना नजदीकी थाने में जरूर दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। फॉरेंसिक टीम की जांच में हिंसा के कई कारण भी सामने आए थे, जिनमें प्रमुख रूप से दो यह भी है कि प्रदर्शन की घोषणा के बाद भी पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया में चल रहे भडक़ाऊ संदेशों पर नजर नहीं रखी। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप पर भी रेजीमेंट भीम क्रांति संगठन से जुड़े लोग जाति धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वाले पोस्ट शेयर करते रहे वहीं प्रदर्शन वाले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में वाहन बाहर से शहर की सीमा में प्रवेश करते रहे मगर किसी भी वाहन की जांच नहीं की गई। अगर जांच की गई होती तो कलेक्टोरेट परिसर तक सैकड़ों लाठियां, बोरियों में भरे पत्थर और पेट्रोल बम नहीं पहुंच पाते।

नियुक्त समिति में संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदा बाजार निधि नाग, सहायक संचालक योजना एवं सांख्यिकी सुमित कुमार मेरावी, सहायक सूचना अधिकारी रितेश चक्रधारी सदस्य होंगे। उक्त समिति सोशल मीडिया में नकारात्मक पोस्ट पर भी निगरानी रख रही है। जिला मुख्यालय में हुई हिंसा के बाद जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं नगरी निकायों के जनप्रतिनिधि सहित सीएमओ की बैठक ली। बैठक में नगर पालिका में लागू धारा 144 सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479190629 साझा किया गया। इसके आलावा निकायों को सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहें, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। घटना के मुख्य आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए सभी का सहयोग जरूरी है। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही है,भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। घटनाकी जांच में सीसीटीवी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है कैमरे अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए।‌कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक शनिवार को ही पेट्रोल पंप संचालकों के साथ भी बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। बैठक में किसी भी व्यक्ति को खुले में पेट्रोल देने से मना किया गया है। यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक ऐसे करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिए निर्देश संचालकों को दिए हैं। जिसमें नाइट विजन 3 महीने का डाटा संग्रहण शामिल है। संचालकों को बताया गया कि कुछ भी ऐसे संदेही बदमाश तत्व मिले तो उनकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में अवश्य दें। बैठक में एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आप सभी 9 एवं 10 जून की सीडीआर अनिवार्य रूप से पुलिस के पास जमा कर दें, लगभग सभी पंप संचालकों ने सीडीआर दिया है फिर भी जो लोग बचे हैं उन्हें भी तत्काल जमा करने कहा गया है ताकि फुटेज की मदद आरोपियों की शिनाख्त होने की मदद मिल सके।

रोमांस के लिए इस शहर में चल रही स्पेशल कैब, थोड़ा महंगा है पर मिलेगी पूरी आजादी
Tribal Cultural Heritage : जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल, पारंपरिक अखरा से लेकर वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी तक उमड़ी जनजातीय पहचान की झलक
Bilaspur Ratanpur Road Accident : हाईवा की चपेट में आने से रिटायर्ड कर्मचारी की जान गई
CG News : पिता ने मोबाइल देने से मना किया तो सातवीं के छात्र ने कर ली खुदकुशी 🛑 मामले की तफ्तीश में जुटी छत्तीसगढ़ पुलिस
Animal Birth Control : यहां खुलेगा देश का पहला डॉग कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर, अब नसबंदी पर फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह
Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह

रेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयल पाम खेती (Oil Palm…

Pension Case
Pension Case : 15 साल तक पेंशन के लिए भटकती रही विधवा, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

बिलासपुर में एक अनपढ़ विधवा को अपने पति…

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?