CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबिकापुर निगम में लगी आग,धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:PWD के कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

अंबिकापुर निगम में लगी आग,धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:PWD के कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई |

अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय के लोक निर्माण शाखा में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोक निर्माण विभाग के कमरे से निकल रहा धुआं पूरे निगम कार्यालय में फैल गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है निगम के दस्तावेजों को जलने से बचा लिया गया, लेकिन धुएं के कारण घंटों निगम का कामकाज ठप रहा।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह निगम के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। कुछ देर में कर्मचारियों ने निगम के लोक निर्माण शाखा के कमरे से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। कर्मचारियों ने कमरे में रखे दस्तावेजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

शार्ट सर्किट से लगी थी आग, सभी कमरों में भरा धुआं

आग पर काबू पाने के कुछ देर बाद फिर से आग भड़क गई, जिसे बुझा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग का धुआं पूरे निगम परिसर में फैल गया। जिस कारण निगम का कामकाज ठप हो गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी बाहर खड़े रहे। निगम की बिजली भी बंद कर दी गई।

निगम के दस्तावेज सुरक्षित-आयुक्त

निगम के आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि, आग शार्ट सर्किट के कारण लगना बताया गया है। सभी दस्तावेजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिससे दस्तावेजों का नुकसान नहीं हुआ है। धुआं भरने से कामकाज प्रभावित हुआ है।

Baloda Bajar Breaking : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए पुलिस का नोटिस 🛑 लिखा है – “कल सुबह 10 बजे न आने पर जांच में असहयोग माना जाएगा”
Bilaspur gas cylinder Shortage : बिलासपुर में गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’ देकर कांग्रेस का विरोध, 17 मार्च के विधानसभा घेराव को धार
Minor Mineral Sand Auction : गौण खनिज ‘रेत’ खदानों की ई-नीलामी पर रोक की मांग, विधायक ने CM को लिखा पत्र
Water Level Monitoring System : रेलवे का हाई-टेक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लॉन्च, रिमोट लोकेशन के लिए होगा कारगर सिद्ध
Food Safety Index : खाद्य सुरक्षा में कोरबा की हैट्रिक! लगातार तीसरी बार राज्य में मिला पहला स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?