CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में अबॉर्शन की दवा खाने से किशोरी की मौत:पांच माह की प्रेग्नेंट थी नाबालिग, मंगेतर पर दवा खिलाने का शक,पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा में अबॉर्शन की दवा खाने से किशोरी की मौत:पांच माह की प्रेग्नेंट थी नाबालिग, मंगेतर पर दवा खिलाने का शक,पुलिस जांच में जुटी

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई |

गर्भपात की दवा खाने से गंभीर 17 वर्षीय किशोरी की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पांच माह की प्रेग्नेंट थी। किशोरी की शादी उसके प्रेमी से तय कर दी गई थी, लेकिन उम्र 18 वर्ष नहीं होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो पाया था। किशोरी के परिजन सूचना पर गुरुवार को अंबिकापुर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के लोदाम अंतर्गत ग्राम जामटोली निवासी प्रियंका भगत (17 वर्ष) पांच माह की प्रेग्नेंट थी। तेज पेट दर्द होने पर 27 मई को उसे जशपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। उसे मंगेतर दीपक के घरवालों ने हॉस्पिटल में भर्ती किया था। वहां पता चला कि प्रियंका भगत ने अबॉर्शन की दवा खा ली है। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

अंबिकापुर हॉस्पिटल में हो गई मौत, फरार हुए परिजन प्रियंका भगत को मंगलवार रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पता चला कि किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा तो उसे लेकर पहुंचे मंगेतर के घरवाले भाग निकले। शव को पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवा दिया था।

आज पहुंचे परिजन, पुलिस ने सौंपा शव पुलिस ने प्रियंका भगत के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर किशोरी के परिजन और मंगेतर की मां भी अंबिकापुर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया।

मंगेतर पर अबॉर्शन की गोली देने का शक परिजनों ने बताया कि दीपक और प्रियंका का प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी और वे दोनों की शादी के लिए तैयार भी थे। प्रियंका की उम्र 18 वर्ष नहीं हुई थी, जिसके कारण वे शादी के लिए इंतजार कर रहे थे।

प्रियंका करीब पांच माह की प्रेग्नेंट थी। उसे किसने दवा दी, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। दीपक की मां सुधनी बाई ने कहा कि उन्होंने अबॉर्शन की दवा नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
भिलाई में बीके कंपनी के स्टैंड से कुरूद निवासी वेल्डर की बाईक चोरी, तलाश में जुटी जामुल पुलिस
IIT Bhilai Phase B Project : 2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंपस, 2028 तक छात्रों की संख्या दोगुनी होगी
SIR Voter List Impact: रायपुर में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम कटे, विधायकों की नींद उड़ी
Dhamtari Rice Mill Raid : धमतरी में राइस मिल पर छापा, हजारों क्विंटल धान-चावल में गड़बड़ी उजागर, कार्रवाई शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Panic due to leopard attack : पोल्ट्री फार्म में 10 मुर्गियों का शिकार, CCTV में कैद हुई घटना

सीजी भास्कर, 07 जून। धमतरी जिले के एक…

Devendra Yadav viral video controversy : प्रदर्शन के दौरान विधायक पर उठे सवाल, FIR भी दर्ज

सीजी भास्कर, 07 जून। नीट परीक्षा पेपर लीक…

Movement seen in a patient declared dead : अंतिम संस्कार से पहले मचा हड़कंप: अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 07 जून। भिलाई के एक युवक…

Chhattisgarh Police Attack
Chhattisgarh Police Attack : आरोपी ने मचाया ‘चोर-चोर’ का शोर, भड़के ग्रामीण, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला

सीजी भास्कर, 07 जून :  गांजा तस्करी के…

10 lakh rupees looted in Raipur : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोशों ने छीना कैश से भरा बैग

सीजी भास्कर, 07 जून। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Protest Against ED : सड़क पर उतरे कांग्रेसी…जमकर हुआ बवाल…फूंक दिया भाजपा व ईडी का पुतला…

14/06/2025
Illegal Paddy Seizure Jashpur
छत्तीसगढ़

llegal Paddy Seizure Jashpur : 30 क्विंटल अवैध धान सहित पिकअप जब्त, तस्कर फरार

10/01/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Petrol Diesel Update : नो टेंशन! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का ‘फुल’ स्टॉक, अफवाहबाजों पर सरकार का हंटर

25/04/2026
CG Pension Protest
छत्तीसगढ़

CG Pension Protest : एसबीआई ने नहीं दिया महंगाई भत्ता, पेंशनरों का फूटा गुस्सा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

09/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?