CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eliminator Mi Vs Gt : एलिमिनेटर मैच में पांच बार की चैंपियन करेगी जीतने की कोशिश, दूसरी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी शुभमन ब्रिगेड

Eliminator Mi Vs Gt : एलिमिनेटर मैच में पांच बार की चैंपियन करेगी जीतने की कोशिश, दूसरी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी शुभमन ब्रिगेड

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share
Eliminator Mi Vs Gt
Eliminator Mi Vs Gt

सीजी भास्कर, 30 मई : आईपीएल 2025 के लीग स्टेज के सभी मैच समाप्त हो चुके हैं। सीजन के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेटों से मात देकर 9 सालों बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आज यानी शुक्रवार 30 मई को सीजन के एलिमिनेटर मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Eliminator Mi Vs Gt) की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।

इस एलिमिनेटर मैच (Eliminator Mi Vs Gt) में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लगातार दो हार के बाद मैदान में उतरने वाली है। ऐसे में वह अपने लाइन-अप में कुछ बड़े नामों के साथ मुंबई इंडियंस को हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम के पास नॉकआउट चरणों में खेलने का अपार अनुभव है और वे आगामी मैच में इसका फायदा उठाना चाहेंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Eliminator Mi Vs Gt)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें 5 बार गुजरात टाइटंस को सफलता मिली है। वहीं, मुंबई इंडियंस केवल 2 मौकों पर जीती है। ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देख कर तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी दिखाई देता है। हालांकि, मुंबई इंडियंस इस मैच में कुछ बड़े खिलाड़ियों के साथ उतरने वाली है जिसका मतलब है कि टीम इन आंकड़ों को गलत साबित करना चाहेगी।

पिच रिपोर्ट (Eliminator Mi Vs Gt)

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें तो, टी-20 फॉर्मेट में टीमें यहां आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। हालांकि, इस पिच पर टारगेट खड़ा करना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार सेट होने के बल्लेबाज यहां जमकर रन बना सकते हैं।

GT-MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स

शुबमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, चैरिथ असलांका, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी
Team India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरा टीम इंडिया रोहित से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, विराट कोहली…!
“Vaibhav Suryavanshi century” की फिर गूंज—U19 Asia Cup में वनडे फॉर्मेट में भी बरसा तूफान
Smriti Mandhana : पलाश मुच्छल से नहीं होगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, पोस्ट से मची खलबली…!
मैदान पर भड़के अश्विन! विवादास्पद LBW पर खोया आपा, लगा भारी जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?