CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Goods Vehicle Crash : अनियंत्रित मालवाहक 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Goods Vehicle Crash : अनियंत्रित मालवाहक 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई :  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छिंदारी जलाशय के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार मालवाहक अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खाई (Goods Vehicle Crash) में गिर गया। दुर्घटना में मालवाहक में सवार तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। वहीं सात मजदूरों की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे की है। मालवाहक में सवार होकर मजदूर तेंदूपत्ता लोड करने बकरकट्टा जा रहे थे। छिंदारी जलाशय (रानी रश्मिदेवी बांध) के समीप मोड़ पर मालवाहक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर में घायलों को निकालने का प्रयास करना शुरू कर दिया। इसी बीच छुईखदान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू आपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में बालोद भरदाकला निवासी 28 वर्षीय राजेश साहू, 26 वर्षीय टिंकु धनकर, 25 वर्षीय मंगलचंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

सात मजदूरों की हालत गंभीर (Goods Vehicle Crash)

घायल सभी मजदूर बालोद जिले के अर्जुंदा और भरदा के रहने वाले हैं। सुबह छह बजे करीब घर से तेंदुपत्ता लोड करने बकरकट्टा के लिए निकले थे। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं सात मजदूरों को गंभीर चोटें आइ है। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल में अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूर मालवाहक के नीचे दबे रहे। वहीं चालक स्टेयरिंग में फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

मोड में गति को नियंत्रित नहीं कर पाया चालक (Goods Vehicle Crash)

दुर्घटना (Goods Vehicle Crash) की वजह तेज गति को बताया जा रहा है। चालक गति को नियंत्रित नहीं कर पाया और मालवाहक पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गया। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू किया गया। घायलों को अन्य वाहन से छुईखदान अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर मजदूरों को राजनांदगांव भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि साल भर पहले मई के महीने में कबीरधाम जिले में भीषण सडक़ हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी के पास हुआ था। सभी ग्राम सेमहारा के रहने वाले थे, जो तेंदूपत्ता तोडक़र मालवाहक वाहन से वापस आ रहे थे।

Chhattisgarh Weather Update: Rain Alert के साथ बदला मौसम, रायपुर में कोहरा, सरगुजा में हल्की बारिश के संकेत
Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
आत्मानंद स्कूल में फेल छात्रा को कक्षा में बैठने से रोका, TC लेने का फरमान — DEO ने कहा…
MDMA Drugs : पंजाब से आ रहा था नशे का जाल, बिलासपुर में ग्राहक का इंतजार कर रहे दो युवक दबोचे गए
Hotel Owner Arrested : पुलिस की घेराबंदी से उजागर हुआ होटल ईशा का अंधकार…वैशाली नगर में पकड़ा गया गैंग का तीसरा सरगना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?