CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Immigrant India : भोपाल में युगांडा की युवती अवैध रूप से रह रही थी तीन साल से…फर्जी वीजा और कॉलेज आईडी के साथ गिरफ्तार…

Illegal Immigrant India : भोपाल में युगांडा की युवती अवैध रूप से रह रही थी तीन साल से…फर्जी वीजा और कॉलेज आईडी के साथ गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share

भोपाल, 1 जून| Illegal Immigrant India : भारत में वीजा नियमों का उल्लंघन कर वर्षों से रह रही युगांडा की एक युवती को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्टेला नकाबूंदे नाम की यह युवती 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, लेकिन उसके बाद उसने न केवल वीजा की वैधता में फर्जीवाड़ा किया, बल्कि एक प्राइवेट कॉलेज की जाली पहचान पत्र भी बनवा ली।

शाहपुरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक विदेशी युवती त्रिलोचन नगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही है। जांच में पता चला कि स्टेला कटारा हिल्स इलाके में किराए के मकान में रह रही (Illegal Immigrant India)है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

दिल्ली से आई दूसरी युवती को भी दिलाया कमरा फर्जी दस्तावेज़ों पर

गिरफ्तार स्टेला ने पूछताछ में बताया कि उसने 15 दिन पहले अपनी सहेली नानूनो, जो कि युगांडा से ही दिल्ली आई थी, को भी फर्जी दस्तावेजों की मदद से भोपाल में कमरा दिलवाया था। दोनों युवतियां ब्यूटीशियन और हेयर ड्रेसर के रूप में काम करती थीं।

फिलहाल पुलिस नानूनो के वीजा और पहचान दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट (Illegal Immigrant India)किया कि प्रारंभिक जांच में किसी अनैतिक गतिविधि में इन युवतियों की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

आव्रजन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह मामला एक बार फिर भारत की वीजा वेरिफिकेशन और किराएदार सत्यापन प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। खासकर जब फर्जी आईडी वीजा के साथ विदेशी नागरिक वर्षों तक बिना निगरानी के देश में रह सकते हैं।

Gmail AI Inbox : ईमेल पढ़ते ही काम याद दिलाएगा Gmail, AI Inbox से बदलेगा इनबॉक्स का पूरा अनुभव
Gold Chain Dispute Case: सोने की चेन पर अड़ा घरेलू विवाद, महिला शिक्षक पहुंचीं थाने
Sanjay Dutt Rejected Films: जब संजय दत्त ने ठुकराईं सुपरहिट फिल्में, दूसरों की किस्मत चमका गए ‘संजू बाबा’
लखनऊ: व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दे दी जान…घर में मिली 3 लाशें, सुसाइड नोट से पता चलेगा मौत का राज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ED छापा, 14 जगह अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?