CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैदान पर भड़के अश्विन! विवादास्पद LBW पर खोया आपा, लगा भारी जुर्माना

मैदान पर भड़के अश्विन! विवादास्पद LBW पर खोया आपा, लगा भारी जुर्माना

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जून भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) 2025 के एक मैच में अपना आपा खो दिया था, जिसके कारण उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी. दिंडिगुल ड्रेगन्स की कप्तानी कर रहे अश्विन को एक विवादीत फैसले के बाद मैदान पर अपने भावनाओं पर काबू न रख पाने की वजह से सजा सुनाई गई है. ये घटना आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजियंस के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले के दौरान घटी थी

.महिला अंपायर से भिड़ना अश्विन को पड़ा भारीमामला तब शुरू हुआ जब अश्विन को पांचवें ओवर में आईड्रीम तिरुपुर तमिजहंस के खिलाफ एक एलबीडब्ल्यू निर्णय के तहत आउट करार दिया गया. यह फैसला बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर की गेंद पर हुआ, जब अश्विन ने एक स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके पैड से टकरा गई. अंपायर ने इसे आउट माना, हालांकि रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जो एलबीडब्ल्यू के लिए वैलिड नहीं मानी जाती. वहीं, अश्विन की टीम ने पहले ही दोनों डीआरएस रिव्यू गंवा दिए थे, जिससे वे इस फैसले को चुनौती नहीं दे सके.अंपायर के फैसले से नाराज अश्विन ने तुरंत मैदान पर आपत्ति जताई और अंपायर के साथ बहस शुरू कर दी।.उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि वे अपने पैड पर बल्ले से जोरदार प्रहार करने लगे और डगआउट पहुंचकर अपने ग्लव्स को नाराजगी में फेंक दिया.

यह दृश्य स्टेडियम में मौजूद फैंस और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अश्विन की यह प्रतिक्रिया उनके लंबे करियर में दुर्लभ मानी जा रही है, जहां वे आमतौर पर शांत और रणनीतिक खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं.अश्विन पर लगाया गया जुर्मानामैच के बाद आयोजित एक सुनवाई में मैच रेफरी ने अश्विन के व्यवहार की जांच की. उन्हें 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने और 20 फीसदी जुर्माना क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग के लिए लगाया गया.

कुल मिलाकर 30 फीसदी की कटौती ने यह साफ कर दिया कि लीग में अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जा रही है. टीएनपीएल के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, ‘मैच के बाद मैच रेफरी ने सुनवाई की. अंपायरों के प्रति असहमति दिखाने के लिए अश्विन पर 10 प्रतिशत और उपकरणों के दुरुपयोग के लिए 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. उन्होंने जुर्माना स्वीकार कर लिया है.’

Sports Breaking : MLA रिकेश सेन दुर्ग एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक नियुक्त, आमसभा बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
SRH vs DC : बारिश ने सनराइजर्स की उम्मीदों को किया अस्त, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई SRH, डीसी की राहें भी मुश्किल
Rohit Sharma on Retirement : रोहित शर्मा के दिमाग में संन्यास नहीं, पर 2027 वर्ल्ड कप को लेकर कह दी ये बात
रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल पर लटकी तलवार, BCCI नियमों के उल्लंघन का आरोप!
ICC Rankings : दीप्ति शर्मा बनी वर्ल्ड की नंबर-1 गेंदबाज, स्मृति मंधाना को हुआ नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?