CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किसान को पीटने वाली BJP-नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

किसान को पीटने वाली BJP-नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर , 10 जून |

कोरबा जिले में आदिवासी किसान से मारपीट मामले में एक नया मोड़ आया है। 9 जून को बीजेपी नेत्री ज्योति महंत ने किसान बलवंत सिंह कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है। वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की मांग पर बीजेपी नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR हो चुकी है।

वहीं इसे लेकर अब ज्योति महंत और किसान को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ज्योति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है वहीं, कुछ यूजर्स किसान को भी गलत ठहरा रहे है कि आखिर उसने गलती नहीं की तो माफी क्यों मांगी। आदिवासी समाज ने भी मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि 7 जून को ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। तभी ज्योति के साथ उसका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। ज्योति समेत 3 लोगों ने उसे सड़क पर लेटाकर मारा था। किसान नशे में था। इसका वीडियो भी सामने आया था।

आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

पुलिस ने थाना परिसर में हुई मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आदिवासी समाज एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

भाजपा नेत्री का आरोप है कि 7 जून की शाम करीब 5 बजे वह बांकीमोंगरा से कोरबा जा रही थीं। गजरा मुख्य मार्ग पर आदिवासी किसान ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उनका हाथ पकड़कर खींचा और गाली-गलौच की। उनके चिल्लाने पर आसपास के 5-7 लोग मदद के लिए आए।

पुलिस ने भाजपा नेत्री की शिकायत पर 9 जून को धारा 126(2), 74, 79, 296 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दो महीने शराब और नानवेज पर प्रतिबंध, CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जारी किया फरमान, कहा – “दिल से मानें”
Bastar Economic Corridor : बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने पत्नी बेटों समेत खाया जहर, बड़े बेटे की मौत, तीन गंभीर हालत में भेजे गए अस्पताल, आज सुबह सभी ने ली अंतिम सांस
Bad Touch With Minor : बच्ची को पास की सीट पर बैठाकर बैड टच करता था स्कूल वैन चालक आरिफ
Durg Wildlife Crime : दुर्ग में बेजुबानों पर बरपा कहर, चने की फसल बचाने के लिए ग्रामीण ने एयरगन से दो लंगूरों को उतारा मौत के घाट, अब सलाखों के पीछे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?